फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कठुआ गैंगरेप पर पाकिस्तानी गेंदबाज शोएब अख्तर का बयान, बोले- फांसी पर लटका दो

Mon, 16 Apr 2018 10:15 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 16 Apr 2018 10:15 AM IST
विज्ञापन
Pakistani cricketer Shoaib Akhtar says rapist should be hanged of asifa gang rape case
जम्मू-कश्मीर के कठुआ में 8 साल की मासूम से हुए गैंग रेप और फिर हत्या की दुनिया भर में निंदा की जा रही है। भारत में तो लोगों के भीतर काफी रोष देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर दोषियों को फांसी पर लटकाए जाने की मुहिम तक चल रही है। इस लिस्ट में पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शोएब अख्तर का भी नाम जुड़ चुका है।
Pakistani cricketer Shoaib Akhtar says rapist should be hanged of asifa gang rape case
अपने दौर के तूफानी गेंदबाज शोएब अख्तर ने कठुआ कांड की जमकर निंदा की। शोएब ने ट्वीट करते हुए लिखा, कि 'यह देखकर काफी दुख होता है कि पहले हमने जैनीब को खो दिया था और अब उसे। हिन्दू-मुस्लिम या किसी भी धर्म की ये हमारी बेटियां हैं, जो हमारे ही शहरों और गांवों में अपमानित होती हैं. हमें ऐसे अपराधियों को दंडित करने की आवश्यकता है और उन पर दया न दिखाते हुए बस फांसी पर लटका देना चाहिए।'
Pakistani cricketer Shoaib Akhtar says rapist should be hanged of asifa gang rape case
अख्तर ने एक और ट्वीट करते हुए कहा, 'मुझे कहना होगा कि मीडिया ने जैनीब मामले में बहुत बड़ी भूमिका निभाई है, अब भारतीय मीडिया को निर्दोष बच्चे के समर्थन में आगे आना होगा। मैं मीडिया, भारत और पाकिस्तान की सभी मशहूर हस्तियों की प्रशंसा करता हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Pakistani cricketer Shoaib Akhtar says rapist should be hanged of asifa gang rape case
आपको बता दें कि जम्मू के कठुआ जिले में रस्साना जंगलों से 17 जनवरी को एक आठ साल की बच्ची का शव बरामद हुआ था। बच्ची को इससे पहले कई दिनों तक मंदिर में बंधक बनाकर रखा गया, जहां नशे की दवाईयां देकर उसके साथ कई दफे गैंग रेप हुआ। बाद में हत्या कर दी गई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed