फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   preity zinta eanter into T-20 global league by purchasing a team

प्रीति जिंटा ने दक्षिण अफ्रीका की टी-20 ग्लोबल लीग में इस टीम को खरीदा 

Fri, 08 Sep 2017 07:26 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र Updated Fri, 08 Sep 2017 07:26 PM IST
विज्ञापन
 preity zinta eanter into T-20 global league by purchasing a team
ग्लेन मैक्सवेल और प्रीति जिंटा - फोटो : IPL
आईपीएल में किंग्स इलेवन की सह मालकिन फिल्म अभिनेत्री प्रीति जिंटा दक्षिण अफ्रीका की टी-20 ग्लोबल लीग में स्टेलेनबोश फ्रेंचाइजी की भी मालकिन बन गई हैं। दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट के मुख्य कार्यकारी हारुन लोर्गन ने इसकी घोषणा की। 
विज्ञापन


लोर्गट ने कहा कि जिंटा के जुड़ने के बाद टी-20 ग्लोबल लीग की लोकप्रियता में और इजाफा होगा। उनके पास फ्रेंचाइजी होने का अच्छा अनुभव है। उल्लेखनीय है कि 2008 से प्रीति जिंटा आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब की सह मालकिन हैं। जिंटा भी ग्लोबल लीग से जुड़कर काफी खुश हैं। उन्होंने लोर्गट का इसके लिए आभार प्रकट किया है। 
विज्ञापन


स्टेलेनबोश के खिलाड़ी फाफ डू प्लेसी ने जिंटा के जुड़ने पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि मैं काफी उत्साहित हूं। मेरे टीम के साथी खिलाड़ियों ने कहा कि उनके साथ कार्य करना काफी अच्छा रहेगा। वो खेल को लेकर काफी उत्साहित हैं। मैच में उपस्थित रहती हैं। उनके जुड़ने से लोकल फैंस मैच देखने आएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


3 नवंबर से टी-20 ग्लोबल लीग का आगाज होगा। पहला मैच कैपटाउन नाइट राइडर्स और न्यूलैंड्स प्रिटोरिया मैवरिक्स के बीच होगा। कैपटाउन नाइट राइडर्स अभिनेता शाहरुख खान की टीम है। टीम से जुड़ने के बाद अब प्रीति जिंटा अगले सप्ताह दक्षिण अफ्रीका जा सकती हैं। उनकी टीम का पहला मैच 4 नवंबर को बोलैंड पार्क में होगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed