{"_id":"5beea6dbbdec2269aa2a263f","slug":"prithvi-shaw-mayank-vihari-parthiv-score-fifties-for-india-a-against-new-zealand-a","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"न्यूजीलैंड में भारतीय बल्लेबाजों ने मचाया धमाल, पृथ्वी शॉ समेत चार बल्लेबाजों का अर्धशतक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
न्यूजीलैंड में भारतीय बल्लेबाजों ने मचाया धमाल, पृथ्वी शॉ समेत चार बल्लेबाजों का अर्धशतक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 16 Nov 2018 04:45 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए रवाना हो चुकी है। 21 नवंबर से टी-20 सीरीज का आगाज होगा। फिर टेस्ट तो अंत वन-डे श्रृंखला से होनी है। इसके बाद न्यूजीलैंड का दौरा होगा। मगर भारत की 'ए' टीम अभी से न्यूजीलैंड में कमाल दिखा रही है।
Trending Videos
2 of 5
पार्थिव पटेल
- फोटो : BCCI
युवा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ समेत चार बल्लेबाजों के अर्धशतक की मदद से भारत ए ने न्यूजीलैंड ए के खिलाफ पहले अनधिकृत टेस्ट के पहले दिन पांच विकेट पर 340 रन बनाए। चार दिवसीय मैच के पहले दिन का खेल समाप्त होने पर पार्थिव पटेल 111 गेंद में 79 रन बनाकर खेल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
हनुमा विहारी
इंग्लैंड के खिलाफ अर्धशतक के साथ टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करने वाले हनुमा विहारी ने 150 गेंद में 86 रन बनाए। वह दिन की आखिरी गेंद पर आउट हुए। विहारी ने अपनी पारी में आठ चौके लगाए, जबकि पटेल अब तक 10 चौके लगा चुके हैं। मयंक अग्रवाल ने 65 और शॉ ने 62 रन बनाए।
4 of 5
टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए भारत ए को शॉ और मुरली विजय ने अच्छी शुरुआत दी। मुरली विजय 28 रन बनाकर आउट हुए। शॉ ने अग्रवाल के साथ 50 रन की साझेदारी की लेकिन बाएं हाथ के स्पिनर थियो वान वोरकोम ने उन्हें आउट किया। विहारी और अग्रवाल ने तीसरे विकेट के लिए 73 रन जोड़े।
विज्ञापन
5 of 5
अग्रवाल को मध्यम तेज गेंदबाज ब्लेयर टिकनेर ने बोल्ड किया। साव ने 88 गेंद की पारी में छह चौके और एक छक्का लगाया जबकि अग्रवाल ने 10 चौके और दो छक्के जड़े। कप्तान अजिंक्य रहाणे 12 रन बनाकर आउट हो गए लेकिन विहारी और पटेल ने पांचवें विकेट के लिए 138 रन जोड़े।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X