IPL: युवराज या फिंच नहीं इस खिलाड़ी को मिल सकती है किंग्स इलेवन पंजाब की कमान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल सीजन-11 में लगभग सभी फ्रैंचाइजी अपनी-अपनी टीमों के कप्तान का खुलासा कर चुकी हैं। वहीं प्रीति जिंटा की टीम किंग्स इलेवन पंजाब में कप्तान को लेकर अभी भी तस्वीर साफ नहीं हुई है। किंग्स इलेवन पंजाब के पास युवराज सिंह, क्रिस गेल, डेविड मिलर और आर. अश्विन जैसे खिलाड़ियों के विकल्प मौजूद हैं, जो इस टीम के कप्तान बनाए जा सकते हैं।
वहीं इस साल किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से खेलने वाले ऑफ स्पिन गेंदबाज आर अश्विन ने आईपीएल 2018 में किंग्स इलेवन पंजाब की कमान संभालने की इच्छा जाहिर की है। बता दें कि किंग्स इलेवन पंजाब ने अश्विन को 7.6 करोड़ रुपये में खरीदा है।
विजय हजारे ट्रॉफी का ओपनिंग मैच खेलने के बाद अश्विन ने कहा, ' मैं स्टेट टीम के लिए कप्तानी कर चुका हूं, अगर मुझे किंग्स इलेवन पंजाब की कप्तानी मिली तो मुझे कोई ऐतराज नहीं। बतौर एक कप्तान मैं टीम के लिए बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश करुंगा।' हालांकि अश्विन ने कहा कि अब तक कप्तानी के बारे में उनकी किसी से कोई बात नहीं हुई है।
बता दें कि आईपीएल के पिछले सीजन में आर अश्विन पुणे सुपरजाइंट्स के लिए खेले थे। इससे पहले वह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए खलते रहे हैं। आईपीएल में दो साल बाद वापसी करने वाली सीएसके ने नीलामी में अश्विन को नहीं खरीदा। अश्विन किंग्स इलेवन पंजाब के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। उनके अलावा इस टीम में युवराज सिंह, लोकेश राहुल, डेविड मिलर, एरॉन फिंच और मार्कस स्टोइनिस जैसे दिग्गज खिलाड़ी हैं।