सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ravi Shastri feels Rishabh Pant shouldn't play fourth Test against Englandt if he can't keep wickets

IND vs ENG: 'विकेटकीपिंग नहीं कर सकते तो बतौर बल्लेबाज न खेलें पंत', चौथे टेस्ट से पहले शास्त्री ने दी सलाह

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 18 Jul 2025 05:52 PM IST
विज्ञापन
सार

मैनचेस्टर टेस्ट मैच से पहले पंत की उपलब्धता को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। भारतीय टीम के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री का मानना है कि अगर ऋषभ पंत विकेटकीपिंग नहीं कर पाएं तो उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में होने वाले चौथे टेस्ट मैच में नहीं खेलना चाहिए।

Ravi Shastri feels Rishabh Pant shouldn't play fourth Test against Englandt if he can't keep wickets
ऋषभ पंत - फोटो : BCCI-X
विज्ञापन

विस्तार

भारतीय टीम के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री का मानना है कि अगर ऋषभ पंत विकेटकीपिंग नहीं कर पाएं तो उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में होने वाले चौथे टेस्ट मैच में नहीं खेलना चाहिए। पंत तीसरे टेस्ट के दौरान चोटिल हो गए थे और अंगुली में चोट के कारण उन्होंने उस मैच में विकेटकीपिंग नहीं थी। पंत लॉर्ड्स टेस्ट में पूर्णकालिक बल्लेबाज के तौर पर खेलने उतरे थे। 
Trending Videos

पंत की उपलब्धता को लेकर संशय
मैनचेस्टर टेस्ट मैच से पहले पंत की उपलब्धता को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है।   तीसरे टेस्ट में पंत ने 74 और 9 रन की पारी खेली थी। खेल के दौरान उन्हें बाएं हाथ की तर्जनी अंगुली में चोट लगी थी, जिसके बाद वह मैदान से बाहर चले गए थे। वह मैच के बाकी समय विकेटकीपिंग नहीं कर पाए। उनकी अनुपस्थिति में ध्रुव जुरेल ने विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभाली थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

शास्त्री ने कहा, मुझे नहीं लगता कि अगर पंत विकेटकीपिंग नहीं कर सकते तो उन्हें विशेषज्ञ बल्लेबाज के तौर पर मैदान में उतरना चाहिए, क्योंकि उन्हें क्षेत्ररक्षण करना होगा, और अगर वह क्षेत्ररक्षण करते हैं, तो स्थिति और खराब हो जाएगी। ऐसा इसलिए है क्योंकि दस्तानों के साथ कम से कम कुछ सुरक्षा तो मिलती है। बिना दस्तानों के, अगर उन्हें कोई ऐसी चीज लग जाती है जो उन्हें चुभती है, तो यह बहुत अच्छा नहीं होगा। इससे चोट और बिगड़ जाएगी।

कप्तान को पंत के खेलने की उम्मीद
चौथे टेस्ट के लिए टीम के कप्तान शुभमन गिल ने कहा था कि पंत खेलने के लिए फिट होंगे। गुरुवार को टीम के अभ्यास सत्र के दौरान, सहायक कोच रयान टेन डस्काटे ने कहा था कि टीम पंत को मैनचेस्टर में मैदान पर उतरने के लिए पूरी तरह से फिट होने और ठीक होने के लिए जितना हो सके उतना समय दे रही है। शास्त्री ने कहा कि जब आप अगले टेस्ट के लिए टीम चुनेंगे, तो उन्हें विकेटकीपिंग और बल्लेबाजी दोनों करनी होंगी। वह दोनों में से एक नहीं कर सकते। बेहतर होगा कि वह पूरी तरह से फिट हों। अगर उनकी चोट गंभीर नहीं है तो मुझे लगता है कि वह खेलेंगे। अभी टेस्ट मैच शुरू होने में कुछ दिन बाकी हैं। वह ठीक हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed