सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ravi Shastri has urged team management to let Sanju Samson play as an opener in the upcoming Asia Cup T20

Asia Cup: शास्त्री ने सैमसन को ओपनर के तौर पर उतारने की वकालत की, गिल को इस स्थान पर भेजने का आग्रह किया

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 08 Sep 2025 04:24 PM IST
विज्ञापन
सार

सैमसन 2024 से टी20 में ओपनिंग कर रहे हैं और उन्होंने 41 टी20 अंतरराष्ट्रीय में 861 रन बनाए हैं। सैमसन ने इस दौरान 12 पारियों में तीन शतक लगाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 152.38 रहा है।

Ravi Shastri has urged team management to let Sanju Samson play as an opener in the upcoming Asia Cup T20
संजू सैमसन - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार

भारतीय टीम के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने टीम प्रबंधन से एशिया कप में संजू सैमसन के ओपनर के तौर पर उतारने की अपील की है। शास्त्री ने यह भी कहा है कि उपकप्तान शुभमन गिल किसी अन्य बल्लेबाजी स्थान पर उतर सकते हैं। एशिया कप की शुरुआत टी20 प्रारूप में मंगलवार से हो रही है और भारत इसमें अपने अभियान की शुरुआत 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ करेगा। 
Trending Videos

ओपनर के तौर पर अच्छा है सैमसन का रिकॉर्ड 
सैमसन 2024 से टी20 में ओपनिंग कर रहे हैं और उन्होंने 41 टी20 अंतरराष्ट्रीय में 861 रन बनाए हैं। सैमसन ने इस दौरान 12 पारियों में तीन शतक लगाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 152.38 रहा है। हालांकि, अन्य स्थानों पर बल्लेबाजी करते समय उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है और नौ पारियों में उनका उच्चतम स्कोर केवल 29 है। भारतीय चयनकर्ताओं ने एक साल से अधिक समय के बाद टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की टी20 टीम में वापसी की, जिससे यह सवाल उठने लगा है कि क्या वह अभिषेक शर्मा के साथ शीर्ष क्रम में बल्लेबाजी करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शास्त्री ने कहा, सैमसन शीर्ष तीन में सबसे खतरनाक है। यहीं पर वह आपको मैच जिताता है, उसे वहीं रहने देना चाहिए। सैमसन की जगह गिल को लाना इतना आसान नहीं होगा। टी20 में भारत के लिए शीर्ष क्रम पर सैमसन का रिकॉर्ड मजबूत है। गिल के लिए भी उसे हटाना मुश्किल होगा। गिल किसी और की जगह आ सकते हैं, लेकिन सैमसन को सलामी बल्लेबाज के तौर पर अकेला छोड़ देना चाहिए। सैमसन को टी20 में भारत के लिए जिस तरह से खेलते आए हैं, वैसा ही खेलना जारी रखना चाहिए। वह लगातार बड़े रन और शतक बनाकर शीर्ष पर बने हुए हैं। 

शास्त्री बोले- यूएई में स्पिन गेंदबाज निभाएंगे अहम भूमिका
गेंदबाजी विभाग को लेकर शास्त्री ने कहा कि उनका मानना है कि आगामी टूर्नामेंट में स्पिन गेंदबाजी अहम भूमिका निभाएगी। शास्त्री ने कहा, दुबई के हालात और गर्मी को देखते हुए इस महीने स्पिन गेंदबाजी का बोलबाला जरूर रहेगा। अफगानिस्तान जैसी टीमें चार स्पिनरों के साथ भी खेल सकती हैं। दो या तीन यह संतुलन पर निर्भर करता है, लेकिन दुबई में स्पिनरों की निश्चित रूप से काफी मांग होगी। आपको कलाई के स्पिनर की भी जरूरत होगी। भारत के पास यह सुविधा है और परिस्थितियों के अनुसार ये सभी गेंदबाजी कारगर साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed