{"_id":"6055cdb58ebc3ec8be555f5d","slug":"ravindra-jadeja-spotted-tiger-during-jungle-safari-says-it-came-to-wish-me-speedy-recovery","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"VIDEO: रविंद्र जडेजा को जंगल में दिखा बाघ, स्टार क्रिकेटर को याद आई चोट, कही ये बात","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
VIDEO: रविंद्र जडेजा को जंगल में दिखा बाघ, स्टार क्रिकेटर को याद आई चोट, कही ये बात
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Sat, 20 Mar 2021 04:03 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
रविंद्र जडेजा
- फोटो : twitter@imjadeja
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा इन दिनों क्रिकेट से दूर चल रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर चोटिल होने के बाद से जडेजा टीम का हिस्सा नहीं हैं और अपनी फिटनेस पर काम करने के साथ ही चोट से भी उबरने में लगे हुए हैं। हालांकि जडेजा अपने समय का इस्तेमाल भी बखूबी कर रहे हैं। वह अपने प्रकृति प्रेम और जानवरों से लगाव की वजह से एक बार फिर से जंगल सफारी पर पहुंचे।
2 of 4
रविंद्र जडेजा
जडेजा ने शनिवार को अपने ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो डाला जिसमें वह जंगल सफारी करने पहुंचे हुए हैं। इसी दौरान उन्हें बाघ की झलक दिखी और इसपर वह काफी उत्साहित नजर आए। जडेजा ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, 'वह बस मेरे शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करने के लिए निकला था।'
वीडियो में दिख रहा है कि एक बाघ जंगल में से निकलकर थोड़ी देर के लिए सड़क पर आता है और फिर वापस जंगल में चला जाता है। जडेजा के इस वीडियो को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और इस ऑलराउंडर के जल्दी मैदान में वापसी करने के लिए कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
अंगूठे की चोट के बाद जडेजा का ऑपरेशन
- फोटो : ट्विटर @imjadeja
बता दें कि रविंद्र जडेजा को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर तीसरे टेस्ट के दौरान बल्लेबाजी करते हुए अंगूठे पर गेंद लग गई थी। इसके बाद उनका स्कैन किया गया जिसमें फ्रैक्चर पाया गया। यहां से जडेजा को तुरंत स्वदेश लौटना पड़ा और बंगलूरू के राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी भेजा गया। जडेजा इंग्लैंड के खिलाफ किसी भी सीरीज का हिस्सा नहीं बन पाए हैं और अभी भी चोट से उबरने में लगे हुए हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।