पांच मैच की टी-20 सीरीज का आखिरी और फाइनल मुकाबला आज शाम सात बजे से खेला जाएगा। दो-दो मैच जीत चुके भारत-इंग्लैंड अंतिम मैच अपने नामकर अहमदाबाद में सीरीज कब्जाने के लिए जी-जान लगा देंगे। बल्लेबाजों के लिए मददगार दिख रही नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच पर टॉस अहम साबित होगा। रात में ओस के कारण गेंद गीली होती है इसलिए टॉस जीतने वाला कप्तान पहले गेंदबाजी ही करने का फैसला चुनेंगे।
आखिरी जंग: बीते दो साल से अजेय है टीम इंडिया, क्या जीत पाएगी लगातार छठी सीरीज?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछली दो सीरीज में भारत ने इंग्लैंड को धोया है। दोनों टीम के बीच अब तक कुल 18 मैच खेले गए हैं, दोनों ने नौ-नौ मैच जीते हैं। इंग्लैंड आज के मैच को जीतकर भारत को हराने वाली सबसे सफल टीम बनना चाहेगी। दरअसल, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया ही ऐसी टीम हैं जिसने टीम इंडिया को सर्वाधिक 9-9 बार हराया है।
दूसरी ओर भारतीय टीम जीत के रथ पर सवार पर है। पिछली सात टी-20 सीरीज से वह अजेय है, जिनमें एक ड्रॉ और छह जीत है। फरवरी, 2019 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली हार के बाद भारत ने कोई सीरीज नहीं गंवाई है। दोनों ही टीम के लिए यह वर्ल्ड टी-20 से पहले फुल ड्रेस रिहर्सल है। दुनिया के नंबर एक टी-20 बल्लेबाज डेविड मलान सबसे तेज हजार रन बनाने का बाबर आजम का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।
टीमें इस प्रकार हैं
भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), केएल राहुल, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, नवदीप सैनी, दीपक चाहर, राहुल चाहर, राहुल तेवतिया, ईशान किशन
इंग्लैंड: इयोन मॉर्गन (कप्तान), जोस बटलर, जैसन रॉय, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मलान, बेन स्टोक्स, मोइन अली, आदिल राशिद, रीस टॉपले, क्रिस जॉर्डन, मार्क वुड, सैम करन, टॉम करन, सैम बिलिंग्स, जॉनी बेयरस्टो, जोफ्रा आर्चर में से।