{"_id":"5afa693b4f1c1bd7408b566c","slug":"rcb-beats-kxip-at-ipl-2018-virat-kohli-hails-rcb-bowling-performance","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'विराट' जीत से गदगद कप्तान कोहली, बोले- उमेश की उन 2 गेंदों ने खेल बना दिया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
'विराट' जीत से गदगद कप्तान कोहली, बोले- उमेश की उन 2 गेंदों ने खेल बना दिया
Tue, 15 May 2018 01:18 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 15 May 2018 01:18 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इंदौर के होलकर स्टेडियम में सोमवार शाम खेले गए आईपीएल के एक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने किंग्स इलेवन पंजाब को 10 विकेट से रौंद दिया। टॉस जीतकर किंग्स इलेवन पंजाब को पहले 88 रन पर समेटने के बाद विराट ने ओपनिंग करते हुए यह मैच 10 विकेट से आरसीबी के नाम किया। मैच के बाद कोहली बेहद खुश नजर आए। अगली स्लाइड में जानिए विराट कोहली ने क्या कहा
2 of 4
कोहली ने कहा, 'हमारे लिए यह मैच अच्छा रहा। पंजाब के ओपनर्स ने अच्छी शुरूआत की लेकिन हमारे गेंदबाजों ने अच्छा खेल दिखाते हुए पासा पलट दिया, खासकर उमेश यादव ने। उन्होंने आगे कहा कि अगर बात करूं यादव के द्वारा एक ही ओवर में दो बड़े विकेट निकालने के प्रदर्शन पर तो वह बेहतरीन रहा। उनको आॅलआउट करना जरूरी था।
3 of 4
कोहली ने टाॅस को भी अहम बताया। उन्होंने कहा कि हम जानते थे कि हम पंजाब टीम को गेंदबाजी के द्वारा पहले दवाब बना सकते हैं आैर हम इसमें कामयाब भी हुए। विराट ने आगे कहा कि उनकी टीम के लिए पिछला एक सप्ताह काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा। एक समय लग रहा था कि हम काफी नीचे चले गए हैं। मगर अब जैसे-जैसे गेम आगे बढ़ रहा है, अंक तालिका में उतार-चढ़ाव होने लगा। इस जीत के साथ हमारी रन रेट में सुधार आया है आैर हम चाहेंगे कि बाकी बचे दो मैचों पर भी ऐसी जीत हासिल की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
बता दें कि इंदौर का ग्राउंड हाई स्कोरिंग माना जाता है। इस मैच में भी पूरी उम्मीद थी कि रन की बरसात होगी। मगर पंजाब के बल्लेबाज पूरी तरह से फेल साबित हुए। पंजाब ने अंतिम पांच विकेट सिर्फ 10 रन जोड़कर गंवाए। यादव ने 4 ओवर में 23 रन देकर 3 विकेट झटके। कप्तान विराट कोहली ने 28 गेंदों में नाबाद 48 आैर पार्थिव पटेल ने 22 गेंदों में नाबाद 40 रन बनाकर टीम को आसान जीत दिला दी।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।