{"_id":"5d89fae88ebc3e0167561537","slug":"rishabh-pant-gets-support-by-yuvraj-singh-on-his-poor-form-in-short-format","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऋषभ पंत को मिला युवराज सिंह का खुला समर्थन, कप्तान-कोच सभी को सुनाई खरी-खरी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ऋषभ पंत को मिला युवराज सिंह का खुला समर्थन, कप्तान-कोच सभी को सुनाई खरी-खरी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Tue, 24 Sep 2019 04:53 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
युवराज सिंह और ऋषभ पंत
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लगातार असफल साबित हो रहे ऋषभ पंत अचानक ही भारतीय फैंस समेत क्रिकेट पंडितों के निशाने पर आ चुके हैं। कोई नंबर चार के लिए उन्हें अयोग्य समझता है तो कोई ऋषभ पंत के बजाय किसी दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज को मौके दिए जाने की वकालत कर रहा है। इन सब के बीच टीम इंडिया के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी और दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह ऋषभ पंत के समर्थन में खड़े हो चुके हैं।
Trending Videos
2 of 6
ऋषभ पंत
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में क्रिकेट को अलविदा कहने वाले युवी ने कहा कि पंत पर दबाव न बनाकर उनकी मानसिकता को समझते हुए सर्वश्रेष्ठ निकलवाने की जरूरत है। युवराज की माने तो किसी को ऋषभ पंत से बात करने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
ऋषभ पंत
युवराज के मुताबिक, ‘हां, उन्हें काफी मौके मिले, लेकिन सवाल है कि आप कैसे उनसे उनका सर्वश्रेष्ठ गेम निकलवा सकते हैं। जो लोग टीम में उनको देख रहे हैं- कोच, कप्तान, यह लोग काफी अंतर पैदा कर सकते हैं। वह कैसे पंत से उनका सर्वश्रेष्ठ निकलवाते हैं यह पंत के चरित्र पर निर्भर करता है।'
4 of 6
युवराज सिंह
- फोटो : social Media
पंत जिस तरीके से अपना विकेट फेंक कर कुछ मैच में आउट हुए हैं, उससे उनकी परिपकव्ता निशाने पर आई है। पूर्व भारतीय खब्बू बल्लेबाज ने कहा, ‘आपको उनकी मानसिकता को समझना होगा और उसके साथ काम करना होगा। अगर आप उन पर दबाव बनाएंगे तो आप उनसे उनका सर्वश्रेष्ठ नहीं निकलवा पाएंगे।’
विज्ञापन
5 of 6
युवराज सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
पंत को शुरुआत में महेंद्र सिंह धोनी के विकल्प के तौर पर देखा जा रहा था लेकिन उनकी गैरजिम्मेदाराना बल्लेबाजी ने टीम की चिंताओं को बढ़ा दिया है। अगले साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 विश्व कप के लिए पंत के टीम में रहने पर भी सवालिया निशान खड़े हो गए हैं। राष्ट्रीय राजधानी में एक कार्यक्रम में शामिल होने आए युवराज ने कहा कि वह पंत की आलोचना नहीं करना चाहते।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X