फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

श्रीलंका के खिलाफ पहली बार कप्तानी कर रहे रोहित शर्मा रच देंगे इतिहास, जाने क्यों

Sat, 09 Dec 2017 11:41 AM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला Updated Sat, 09 Dec 2017 11:41 AM IST
विज्ञापन
 Rohit Sharma will make history by winning series against Sri Lanka
रोहित शर्मा
टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज के बाद तीन वनडे सीरीज का पहला मैच रविवार को धर्मशाला में खेला जाना है। मेजवान टीम इस मैच में अपने कप्तान विराट कोहली के बिना ही मैदान पर उतरेगी। कोहली की गैर-मौजूदगी में टीम की कमान रोहित शर्मा को सौंपी गई है। अगर इस सीरीज में रोहित ने ऐसा कर दिया तो इतिहास रच देंगे...
 Rohit Sharma will make history by winning series against Sri Lanka
रोहित शर्मा - फोटो : twitter
यह पहली बार होगा जब रोहित टीम इंडिया की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। रोहित शर्मा वैसे तो आईपीएल में मुंबई इंडियंस की कप्तानी भी करते हैं, इसलिए कप्तानी का अनुभव उनके पास है। रोहित वनडे के अलावा टी20 में भी कप्तानी करेंगे ऐसे में उनके पास इतिहास बनाने का अच्छा मौका है। 
 
 Rohit Sharma will make history by winning series against Sri Lanka
हैदराबाद में अभ्यास करते रोहित शर्मा - फोटो : BCCI
दरअसल रोहित शर्मा के पास मौका है कि वो श्रीलंका को वनडे और टी20 दोनों सीरीज में 3-0 की मात देकर क्लीन स्वीप करें। अगर रोहित ऐसा करने में कामयाब होते हैं तो पहला मौका होगा जब कोई कप्तान अपनी पहली ही सीरीज में विरोधी टीम को क्लीन स्वीप करने में कामयाब रहा हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन
 Rohit Sharma will make history by winning series against Sri Lanka
रोहित शर्मा - फोटो : SOCIAL MEDIA
इसके अलावा कप्तानी का डेब्यू कर रहे रोहित के पास टीम को आईसीसी वनडे रैंकिंग में टीम को नंबर वन बनाने का मौका भी हैं। फिलहाल टीम इंडिया इस सूची में दूसरे नंबर पर है और साउथ अफ्रीका पहले नंबर पर।
विज्ञापन
 Rohit Sharma will make history by winning series against Sri Lanka
रोहित शर्मा
टीम इंडिया धर्मशाला वनडे जीतते ही नंबर वन बन जाएगी लेकिन नंबर वन बने रहने के लिए उसे अगले दो वनडे भी जीतने होंगे। अगर ऐसा होता है तो रोहित का नाम इतिहास में दर्ज हो जाएगा।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed