{"_id":"5a2b51c44f1c1b686a8b8570","slug":"chris-gayle-hits-800-sixes-in-t20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"BPL: बॉलरों पर कहर बनकर टूटे गेल, T20 में पूरे किए 800 छक्के और बना डाले ये 5 रिकॉर्ड","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
BPL: बॉलरों पर कहर बनकर टूटे गेल, T20 में पूरे किए 800 छक्के और बना डाले ये 5 रिकॉर्ड
Sat, 09 Dec 2017 08:43 AM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
Updated Sat, 09 Dec 2017 08:43 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
chris gayle
- फोटो : File
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
वेस्टइंडीज के खब्बू बल्लेबाज क्रिस गेल को क्यों टी20 का बादशाह कहा जाता है, इस बात को उन्होंने बांग्लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) में शुक्रवार को रंगपुर राइडर्स के खिलाफ 51 गेंद पर 126 रन की पारी खेल साबित किया।
लंबे समय उनका खामोश बल्ला आखिरकार जमकर बॉलरों पर कहर बनकर टूटा। गेल ने अपनी इस पारी में 14 गगन चुंबी छक्के लगाए और अपनी टीम खुलना टाइटंस को एलिमिनेटर मैच में 8 विकेट से जीताया।
इस मैच में गेल ने कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए। गेल के नाम अब 318 टी20 मैचों में 801 छक्के हैं। जिनमें से 103 छक्के उन्होंने इंटरनेशल टी20 में लगाए हैं। गेल के बाद अगर कोई दूसरा सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में कीरेन पोलार्ज 506 छक्के लगाकर दूसरे नंबर पर हैं, तीसरे पर न्यूजीलैंड के ब्रैंडन मैकुलम (408छक्के) हैं।
सबसे ज्यादा छक्कों के अलावा गेल ने इस मैच में टी20 में अपना 19वां शतक पूरा किया। आइए जानते हैं गेल ने इस मैच में और कौन से रिकॉर्ड अपने नाम किए....
2 of 6
chris gayle
- फोटो : File
टी20 मैच सबसे ज्यादा (801) छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने क्रिस गेल। इस मैच में उन्होंने 14 छक्के लगाए और 126 रन की नाबाद पारी खेल अपनी टीम को आसान जीत दिलाई।
3 of 6
chris gayle
- फोटो : File
गेल ने इस मैच में छक्के मारकर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने छक्कों से 4806 रन पूरे किए। गेल के बाद पाकिस्तान के मोहम्मद हफीज ने 4696, ऑस्ट्रेलिया के माइकल हसी 4569 और युवराज सिंह ने 4413 रन छक्के मारकर बनाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
chris gayle
- फोटो : File
टीम को जीताते हुए गेल के नाम अब सबसे ज्यादा रन हैं। गेल ने टीम को जीताते हुए 7000 रन पूरे किए। इस मामले में ब्रैंडन मैकुलम ने 5374 रन बनाए हैं।
विज्ञापन
5 of 6
chris gayle
- फोटो : File
किसी भी टी20 नॉक आउट प्लेऑफ में गेल ने खेली सबसे बड़ी पारी। गेल ने इस मैच में 126 रन नाबाद बनाए। गेल से पहले ये रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के ओपनर डेविड वॉर्नर के नाम था। उन्होंने आईपीएल में आरसीबी के खिलाफ 123 रन की पारी खेली थी। साथ ही गेल की यह पारी बीपीएल में खेली गई सबसे बड़ी पारी रही। इस लीग में इससे पहले शब्बीर रहमान ने 122 रन की पारी खेली थी।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।