{"_id":"67ea08cc447aad8e4b0df162","slug":"rr-vs-csk-player-of-the-match-nitish-rana-says-how-he-wrote-script-of-rajasthan-victory-vs-chennai-ipl-2025-2025-03-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"RR vs CSK: चेन्नई के खिलाफ तूफानी पारी खेलने वाले नीतीश बने प्लेयर ऑफ द मैच, बताया- कैसे लिखी जीत की स्क्रिप्ट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
RR vs CSK: चेन्नई के खिलाफ तूफानी पारी खेलने वाले नीतीश बने प्लेयर ऑफ द मैच, बताया- कैसे लिखी जीत की स्क्रिप्ट
Mon, 31 Mar 2025 08:46 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 31 Mar 2025 08:46 AM IST
सार
चेन्नई की टीम 2019 के बाद एक भी बार 180 रन से ऊपर का लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी है। राजस्थान के खिलाफ भी चेन्नई सुपर किंग्स नाकाम रही। 183 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सीएसके की टीम 20 ओवर में छह विकेट पर 176 रन ही बना सकी।
विज्ञापन
नीतीश राणा
- फोटो : IPL/BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईपीएल 2025 में रविवार को राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर जीत का अपना खाता खोला। गुवाहाटी में खेले गए इस मुकाबले में नीतीश राणा ने विस्फोटक पारी खेली और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। नीतीश ने 36 गेंद में 81 रन बनाकर राजस्थान रॉयल्स की जीत के सूत्रधार रहे। उन्होंने अपनी पारी में 10 चौके और पांच छक्के लगाए। मैच के बाद उन्होंने कहा कि वह पावरप्ले के ओवरों का बखूबी इस्तेमाल करना चाहते थे।
यह भी पढ़ें: Shane Warne: वॉर्न की मौत पर चौंकाने वाला खुलासा, कमरे में मिली थी इस दवा की शीशी; छिपाने की रची गई थी साजिश

नीतीश राणा ने क्या कहा?
राणा ने इस आईपीएल सत्र में रॉयल्स की पहली जीत के बाद कहा, 'मैं नई गेंद का सही इस्तेमाल करना चाहता था क्योंकि पावरप्ले अहम था। गेंद पुरानी होने के बाद स्पिन लेने लगती है। इसलिए मैं पावरप्ले में अधिकतम रन बनाना चाहता था।' तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा, 'यह फैसला कोच ने लिया था। मैं किसी भी क्रम पर बल्लेबाजी के लिए तैयार हूं। यह रणनीतिगत फैसला था क्योंकि चौथे नंबर पर मैं अति आक्रामक होने की कोशिश कर रहा था और तीसरे नंबर पर रियान भी यही कर रहा था।' उन्होंने कहा, 'मैं लंबे समय तक टिकना चाहता था और अच्छी बात यह है कि आज ऐसा कर सका।' यह पूछने पर कि क्या अब वह तीसरे नंबर पर ही बल्लेबाजी करेंगे, उन्होंने कहा, 'आपको यह राहुल सर (मुख्य कोच द्रविड़) से पूछना होगा।'

नीतीश के बाद हसरंगा का जलवा
नीतीश के बाद लेग स्पिनर वानिंदु हसरंगा के चार विकेट की मदद से राजस्थान रॉयल्स ने सीएसके को छह रन से हरा दिया। राजस्थान ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 182 रन बनाए। जवाब में 2019 के बाद एक भी बार 180 रन से ऊपर का लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी चेन्नई सुपर किंग्स एक बार फिर नाकाम रही। टीम 20 ओवर में छह विकेट पर 176 रन ही बना सकी। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने 63 रन बनाए, लेकिन कोई और बल्लेबाज टिक नहीं सका जिससे टीम को लगातार दूसरी हार झेलनी पड़ी।
RR vs CSK: चेन्नई को हरा राजस्थान ने खोला जीत का खाता, नीतीश के बाद हसरंगा चमके; ऋतुराज की मेहनत पर फिरा पानी

धोनी भी नहीं दिला सके टीम को जीत
एक समय में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फिनिशर रहे महेंद्र सिंह धोनी टीम को जीत नहीं दिला सके। पिछले मैच में नौवें नंबर पर उतरने के बाद इस मैच में वह सातवें नंबर पर क्रीज पर आए। तब चेन्नई को 12 गेंद में 39 रन की जरूरत थी। उन्होंने तुषार देशपांडे को चौका और छक्का लगाया। हालांकि, आखिरी ओवर में जीत के लिए चाहिए 20 रन सीएसके की टीम नहीं बना सकी। धोनी आखिरी ओवर में संदीप शर्मा की गेंद पर विकेट गंवा बैठे। शिमरोन हेटमायेर ने बाउंड्री के पास आगे की ओर डाइव लगाकर उनका कैच लपका। उन्होंने 11 गेंद में 16 रन बनाए। जडेजा 22 गेंद में 32 रन बनाकर नाबाद रहे।