{"_id":"5fbcbea1a8deab1c9a03ad0d","slug":"sachin-tendulkar-magical-last-over-vs-south-africa-in-1993-semi-final-hero-cup","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"VIDEO: सचिन तेंदुलकर ने फेंका था जादुई अंतिम ओवर, छह रन बचाकर किया था चमत्कार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
VIDEO: सचिन तेंदुलकर ने फेंका था जादुई अंतिम ओवर, छह रन बचाकर किया था चमत्कार
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Tue, 24 Nov 2020 02:21 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
मैच जीतने के बाद टीम इंडिया
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
विश्व क्रिकेट का शायद ही ऐसा कोई रिकॉर्ड हो जिसके स्वामी सचिन तेंदुलकर नहीं। अपने बल्ले से टीम को कई मैच जिताने वाले सचिन ने एकबार गेंद से भी कमाल किया था और अपने जादुई आखिरी ओवर से चमत्कार कर दिखाया था। आज सचिन के उस ऐतिहासिक ओवर को 27 साल पूरे हो गए।
Trending Videos
2 of 5
ईडन गार्डंस
- फोटो : ट्विटर
24 नवंबर 1993। मौका था हीरो कप का सेमीफाइनल। भारत के सामने था दक्षिण अफ्रीका। ईडन गार्डंस का ऐतिहासिक मैदान दर्शकों से खचाखच भरा हुआ। दूधिया रोशनी में हुए इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी की। कप्तान अजहरुद्दीन के 90 रन के बूते स्कोर निर्धारित 50 ओवर में जैसे-तैसे 195 रन तक पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
सचिन तेंदुलकर 1993 हीरो कप
- फोटो : ट्विटर
भले ही सचिन तेंदुलकर केवल 15 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन दक्षिण अफ्रीका को 193 रन पर रोकने में सबसे बड़ा रोल उन्हीं का था। दक्षिण अफ्रीका को आखिरी ओवर में छह रन चाहिए थे। अजहर ने सचिन को गेंद देकर ऐसा जुआ खेला, जिसे आज 27 साल बाद भी याद किया जा रहा है।
4 of 5
गेंदबाजी के दौरान सचिन तेंदुलकर
- फोटो : ट्विटर
मैन विद गोल्डन आर्म कहे गए सचिन ने शुरुआती तीन गेंदें खाली डालीं। चौथी बॉल पर एलन डोनाल्ड रन आउट हो गए और आखिरी गेंद पर ब्रायन मैकमिलन चौका नहीं लगा पाए। इस तरह भारत फाइनल पहुंच गई फिर वेस्टइंडीज को हराकर हीरो कप भी जीता।
विज्ञापन
5 of 5
सचिन तेंदुलकर
- फोटो : ट्विटर
एक बार सचिन ने इस ऐतिसाहिक मैच को याद करते हुए बताया था कि मैदान पर एक नेवला भी घूम रहा था। जब भी वह नजर आता भारत को विकेट मिल जाता। आखिरी ओवर फेंकने से पहले तेंदुलकर उस नेवले के आने का इंतजार कर रहे थे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X