फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sandeep Patil suffers Chest Pain, Rushed To the Hospital; 1983 World Cup winner Sandeep Patil

Sandeep Patil: 1983 क्रिकेट विश्व कप जीत चुके इस दिग्गज को सीने में दर्द की शिकायत, मुंबई के अस्पताल में भर्ती

Tue, 13 Dec 2022 02:36 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 13 Dec 2022 02:36 PM IST
सार

संदीप ने लोगों से स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही नहीं बरतने की सलाह दी है। उन्होंने कहा- यह सोचने के बजाय कि मैं टार्जन हूं और मुझे कुछ नहीं होगा, लोगों को डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। 

विज्ञापन
Sandeep Patil suffers Chest Pain, Rushed To the Hospital; 1983 World Cup winner Sandeep Patil
संदीप पाटिल (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय टीम के पूर्व मुख्य चयनकर्ता संदीप पाटिल को सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संदीप को सोमवार रात सीने में दर्द की शिकायत हुई। इसके बाद उन्हें आननफानन में मुंबई के एक अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, अब उनकी हालत स्थित बताई जा रही है। संदीप भारतीय टीम के साथ 1983 क्रिकेट विश्व कप जीत चुके हैं।
विज्ञापन

तबीयत खराब होने के बाद संदीप को अंधेरी के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी कई तरह की जांच हुई। इसके बाद उन्हें सीटी एंजियो के लिए दूसरे अस्पताल ले जाया गया। 66 साल के संदीप का गुरुवार को एंजियोग्राफी किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सही समय पर अस्पताल जाने के फैसले से उनकी तबीयत में सुधार है। संदीप किसी भी प्रकार के खतरे से बाहर हैं।

83 Special: Meet the Heroes of India's 1983 World Cup win - Sandeep Patil |  Cricket News – India TV
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, पाटिल अपने स्वास्थ्य पर आए 'बाउंसर' से परेशान नहीं हैं। उन्होंने एक मीडिया संस्थान से बात करते हुए कहा- हमारी 1983 (विश्व कप विजेता) की टीम ने यश (यशपाल शर्मा, जुलाई 2021 में कार्डियक अरेस्ट के कारण निधन) को खो दिया और फिर कपिल देव को दिल की समस्या हो गई। अब यह मैं हूं, लेकिन चिंता करने की कोई बात नहीं है। यह 66 साल पुरानी मशीन है, इसको बस सर्विसिंग की जरूरत है।
विज्ञापन

संदीप ने लोगों से स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही नहीं बरतने की सलाह दी है। उन्होंने कहा- तथ्यों को स्वीकार करना चाहिए और समर्पण करना चाहिए। अगर आपको लगता है कि आपके साथ कुछ गलत हो रहा है, तो समय बर्बाद न करें। यह सोचने के बजाय कि मैं टार्जन हूं और मुझे कुछ नहीं होगा, लोगों को डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। यह किसी के भी साथ हो सकता है, चाहे आप कितने भी फिट क्यों न हों। पाटिल 20 अक्तूबर को मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष का चुनाव हार गए थे।

Next selection committee will take call on Kohli's captaincy: Sandeep Patil

संदीप ने भारत के लिए 29 टेस्ट और 45 वनडे खेले थे। टेस्ट में उनके नाम 36.09 की औसत से 1588 रन और वनडे में 24.51 की औसत से 1005 रन हैं। टेस्ट में संदीप ने चार शतक और सात अर्धशतक भी लगाए हैं। वहीं, वनडे में संदीप के नाम नौ अर्धशतक हैं। टेस्ट में उन्होंने नौ और वनडे में 15 विकेट भी लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed