{"_id":"5ca9f4e3bdec2213fa1fbc41","slug":"sarfaraz-ahmed-s-statements-put-a-question-mark-over-mohammad-amir-s-selection-in-icc-world-cup-2019","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्या विश्व कप में पाकिस्तान टीम का हिस्सा नहीं होंगे मोहम्मद आमिर?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
क्या विश्व कप में पाकिस्तान टीम का हिस्सा नहीं होंगे मोहम्मद आमिर?
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sun, 07 Apr 2019 08:08 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
मोहम्मद आमिर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मोहम्मद आमिर के विश्व कप के लिए चयन पर अनिश्चितता बन गई है क्योंकि कप्तान सरफराज अहमद ने इस अनुभवी बाएं हाथ के तेज गेंदबाज के एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में विकेट नहीं लेने के लिए चिंता व्यक्त की है।
2 of 6
सरफराज अहमद
सरफराज ने एक टीवी चैनल से कहा, ‘जब आपका मुख्य गेंदबाज लगातार विकेट नहीं चटका रहा है तो निश्चित रूप से यह कप्तान के लिए चिंता की बात है।’
3 of 6
मोहम्मद आमिर
ओवल में 2017 चैम्पियंस ट्रॉफी फाइनल में आमिर ने टीम की जीत में 16 रन देकर तीन विकेट चटकाए थे, लेकिन इस 26 साल के क्रिकेटर ने तब से 14 वन-डे में एक से ज्यादा विकेट नहीं लिया है और इनमें से नौ मैचों में एक भी विकेट नहीं ले सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
मोहम्मद आमिर
चयनकर्ता 18 अप्रैल को विश्व कप के लिए पाकिस्तानी टीम की घोषणा करेंगे और सूत्रों का कहना है कि वे 23 अप्रैल को इंग्लैंड जाने के लिए 17 से 18 खिलाड़ियां के नाम की घोषणा करेंगे।
विज्ञापन
5 of 6
मोहम्मद आमिर
सूत्र ने कहा, ’पाकिस्तान को इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की वन-डे सीरीज खेलनी है, इसके अलावा मई में कुछ इंग्लिश काउंटी टीमों के खिलाफ भी कुछ मैच हैं। हर देश 23 मई तक विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय टीम लगभग चयन हो चुका होगा तो चयनकर्ता शायद आमिर पर फैसला करने से पहले उनका प्रदर्शन देखना चाहेंगे।’
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।