{"_id":"5ad5ae7b4f1c1b64098b4f5b","slug":"secret-reveals-here-is-amitabh-bachchan-favourite-ipl-team","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2018 में यह है अमिताभ बच्चन की पसंदीदा टीम, ससुराल से है गहरा कनेक्शन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2018 में यह है अमिताभ बच्चन की पसंदीदा टीम, ससुराल से है गहरा कनेक्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत में क्रिकेट की दीवानगी लोगों के सिर चढ़कर बोलती है। आम आदमी हो या सेलिब्रिटी क्रिकेट जैसा खेल हर किसी को भाता है। 1993 में भारत को पहला क्रिकेट विश्वकप दिलाने वाले कपिल देव और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की मुलाकात हुई। मौका था आईपीएल 2018 के स्पेशल सेगमेंट का, जहां अमिताभ बच्चन अपनी अपकमिंग फिल्म '102 नॉट आउट' का प्रमोशन करने पहुंचे थे। इस दौरान कपिल देव और बिग बी ने क्रिकेट से जुड़ी ढेर सारी बातें भी की।
2 of 4
IPL 2018 के सेट पर अमिताभ बच्चन ने खेलों के प्रति अपनी दीवनगी के बारे में बात की। इस दौरान अमिताभ से जब कपिल देव ने उनकी फेवरेट आईपीएल टीम के बारे में सवाल किया तो जानिए बिग बी ने क्या जवाब दिया।
3 of 4
- फोटो : IPL official web
टीम इंडिया के बड़े प्रशंसक अमिताभ बच्चन ने बताया कि IPL में वह कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) को सपोर्ट करते हैं। पहला कारण तो यही था कि इस टीम में जबरदस्त जुझारू क्षमता है। सारे खिलाड़ी योद्धा की तरह मैदान में जीत के लिए पूरा दम लगा देते हैं। दूसरा कारण दिलचस्प है। अमिताभ ने खुलासा किया कि वह कोलकाता के दामाद हैं इसलिए भी केकेआर को सपोर्ट करते हैं। आगे बात करते हुए 'शहंशाह' बोले, 'इस टीम का बॉलीवुड कनेक्शन भी है इसलिए भी केकेआर मेरी पसंदीदा है'।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
अमिताभ बोले, 'मेरे बेटे अभिषेक दो टीम के मालिक हैं। फुटबॉल और कबड्डी लीग में वो चेन्नई और जयपुर को पसंद करते हैं। बहू ऐश्वर्या कर्नाटक से आती है इसलिए पूरा बच्चन परिवार साथ में बैठकर पूरा IPL एन्जॉय करता है। इस बीच अमिताभ बच्चन से बात करते हुए कपिल देव ने खुलासा किया कि वह अमिताभ की फिल्मों को देखने के लिए स्कूल से बंक मारते थे। इस बात को सुनने के बाद अमिताभ हंसने लगे। कपिल ने अमिताभ के फिल्म '102 नॉट आउट' के ट्रेलर की भी तारीफ की है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।