{"_id":"5af265594f1c1be2798b879b","slug":"shardul-thakur-parents-injured-in-road-accident","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"CSK के तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर का परिवार मुश्किल में, सड़क दुर्घटना में माता-पिता हुए जख्मी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
CSK के तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर का परिवार मुश्किल में, सड़क दुर्घटना में माता-पिता हुए जख्मी
Wed, 09 May 2018 10:32 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 09 May 2018 10:32 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
shardul thakur
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आईपीएल सीजन-11 में धोनी के नेतृत्व वाली चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल रहे मुंबई के तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर के माता-पिता एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे के बाद दोनों को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बता दें कि मंगलवार शाम को ही बीसीसीआई ने शार्दुल ठाकुर का नाम इंग्लैड दौरे के लिए टीम इंडिया में शामिल किया था।
2 of 5
shardul thakur parents
सूत्रों की मानें तो शार्दुल के पिता नरेंद्र ठाकुर और मां हंसा ठाकुर बाइक पर एक शादी में शामिल होकर लौट रहे थे। तभी मुंबई से सटे पालघर जिले में बाइक का बैलेंस खराब हो गया और दोनों इस दुर्घटना में बुरी तरह जख्मी हो गए।
3 of 5
शार्दुल ठाकुर
बाइक की रफ्तार तेज होने की शार्दुल के माता-पिता को चोटें आईं हैं। इसके बाद स्थानीय पुलिस ने दोनों को धवले अस्पताल में भर्ती किया है। गौरतलब है कि शार्दुल ठाकुर आईपीएल में एमएस धोनी के नेतृत्व वाली चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सीएसके
आईपीएल सीजन-11 की नीलामी में दो साल बाद वापसी करने वाली चेन्नई सुपरकिंग्स की फ्रैंचाइजी ने इस गेंदबाज को 2 करोड़ 60 लाख रुपए में खरीदा था। आईपीएल में शार्दुल का अब तक का प्रदर्शन लाजवाब रहा है।
विज्ञापन
5 of 5
शार्दुल ठाकुर
- फोटो : indianexpress
शार्दुल ने अभी तक खेले कुल सात मैचों में आठ विकेट चटकाए हैं और आखिरी ओवर में शानदार गेंदबाजी कर कप्तान का दिल जीत लिया। बता दें कि इससे पहले शार्दुल मुंबई की एक लोकल ट्रेन में सफर करते हुए चर्चाओं में आए थे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।