{"_id":"5af1f6264f1c1b9f098b8e8f","slug":"rajasthan-royals-vs-kings-eleven-punjab-jaipur-ipl-2018-5-heroes-of-the-match","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"RRvKXIP: 'रहाणे ब्रिगेड' ने पंजाब को चटाई धूल, ये रहे जीत के '5 हीरोज'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
RRvKXIP: 'रहाणे ब्रिगेड' ने पंजाब को चटाई धूल, ये रहे जीत के '5 हीरोज'
Wed, 09 May 2018 12:40 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 09 May 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
rajasthan royals
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
राजस्थान रॉयल्स ने मंगलवार को आईपीएल 2018 के 40वें मैच में किंग्स इलेवन पंजाब को 15 रन से हराकर पिछली हार का बदला लिया। जोस बटलर (82) और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बल पर रॉयल्स की टीम ने प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को भी कायम रखा है।
रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 158 रन बनाए। जवाब में पंजाब की टीम केएल राहुल (95*) की उम्दा पारी के बावजूद 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 143 रन ही बना सकी। राजस्थान को जीत दिलाने में पांच खिलाड़ियों ने अहम भूमिका निभाई। चलिए गौर करते हैं कि वो 5 हीरोज कौन हैं:
2 of 6
जोस बटलर
जोस बटलर- राजस्थान रॉयल्स के ओपनर जोस बटलर ने पंजाब के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। बटलर ने 58 गेंदों में 9 चौके व एक छक्के की मदद से 82 रन बनाए। उन्होंने संजू सैमसन के साथ तीसरे विकेट के लिए 53 रन की साझेदारी की और रॉयल्स की स्थिति को मजबूत किया। बटलर की आक्रामक पारी से रॉयल्स को बड़ा स्कोर खड़ा करने में मदद मिली।
3 of 6
संजू सैमसन
संजू सैमसन- युवा क्रिकेटर ने जोस बटलर का अच्छे से साथ दिया। उन्होंने हालांकि, 18 गेंदों में एक चौके व एक छक्के की मदद से 22 रन बनाए। लेकिन उनकी पारी राजस्थान के लिए कारगर साबित हुई। सैमसन की पारी की बदौलत राजस्थान ने फाइटिंग टोटल पंजाब के सामने खड़ा किया और पिछले मैच में मिली हार का हिसाब चुकता किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
rajasthan royals
कृष्णप्पा गौतम- के गौतम ने मौजूदा टी20 लीग में बड़े शॉट्स खेलने के कारण अपनी पहचान बनाई और इसी को देखते हुए रॉयल्स ने उन्हें तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए भेजा। हालांकि, वह बल्ले से कमाल नहीं दिखा सके और केवल 8 रन बनाकर आउट हो गए। मगर ऑलराउंडर ने अपनी गेंदबाजी का जौहर दिखाया और बाजी रॉयल्स के पक्ष में मोड़ दी। गौतम ने क्रिस गेल (1) और कप्तान रविचंद्रन अश्विन (0) को अपना शिकार बनाया। उन्होंने तीन ओवर में 12 रन देकर दो विकेट लिए।
विज्ञापन
5 of 6
ish sodhi
इश सोढ़ी- आईपीएल में लेग स्पिनर्स का बोलबाला चलता आया है। यह मैच डर मैच देखने को मिला है। राजस्थान के लेग स्पिनर इश सोढ़ी ने चार ओवर में सिर्फ 14 रन देकर एक विकेट झटका। क्या आप उम्मीद कर सकते हैं कि टी20 क्रिकेट में एक गेंदबाज अपने चार ओवर के कोटे में इतने कम रन खर्च करे। इश सोढ़ी ने यह साबित किया। यही वजह रही कि वह इस स्पेशल लिस्ट का हिस्सा बने।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।