सब्सक्राइब करें

IPL 2020: पावरप्ले के बादशाह हैं गब्बर, जहीर के नाम सर्वाधिक विकेट तो भुवी कंजूस

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 17 Sep 2020 10:43 AM IST
विज्ञापन
IPL 2020: Shikhar Dhawan is on top in power play, Know the strike rate of Chris lynn
- फोटो : ANI

19 सितंबर से यूएई में आईपीएल का 13वां सीजन खेला जाएगा। धूम-धड़ाके वाली इस क्रिकेट लीग में बाएं हाथ के बल्लेबाज शिखर धवन पावरप्ले के मास्टर हैं। इस ओपनर ने 2383 रन पावरप्ले के ओवरों में बनाए हैं जो आईपीएल में किसी बल्लेबाज के सर्वाधिक रन हैं। यही नहीं धवन ने शुरुआती छह ओवरों में सर्वाधिक 151 पारियां खेलने के साथ ही सबसे ज्यादा (1962) गेंदों का भी सामना किया है। पावरप्ले में दो हजार या उससे अधिक रन बनाने वालों में धवन के बाद डेविड वार्नर (2299 रन), गौतम गंभीर (2277 रन) और क्रिस गेल (2233 रन) का नंबर आता है।

Trending Videos
IPL 2020: Shikhar Dhawan is on top in power play, Know the strike rate of Chris lynn
क्रिस लिन - फोटो : ipl

वहीं, क्रिस लिन की पावरप्ले के ओवरों में 145.62 का स्ट्राइक रेट रहती है जो इस चरण में 400 प्लस गेंदों का सामना करने वाले 45 बल्लेबाजों में सर्वश्रेष्ठ है। वहीं सौरव गांगुली (102.12) का स्ट्राइक रेट सबसे कम है।

पावरप्ले में सर्वोच्च स्ट्राइकर वाले पांच बल्लेबाज
 

खिलाड़ी  पारियां  रन  गेंद  स्ट्राइक रेट
क्रिस लिन  39   766  526  145.62
वीरेंद्र सहवाग 103 1593 1105  144.16
डेविड वार्नर 118 2299 1654  138.99
लोकेश राहुल    47   828   609  135.96
ऋद्धिमान साहा    46    605    446  135.65
विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2020: Shikhar Dhawan is on top in power play, Know the strike rate of Chris lynn
भुवी

पावरप्ले में सबसे किफायती इकॉनमी वाले पांच गेंदबाज
 

गेंदबाज  पारियां  रन  गेंद  इकॉनमी
भुवनेश्वर कुमार 116  1397  1385 6.05
सुनील नरेन   95    697    690 6.05
डेल स्टेन   92  1134 1098  6.19
लसिथ मलिंगा 117  1161   1110 6.27
आर अश्विन   81    866   814  6.38
IPL 2020: Shikhar Dhawan is on top in power play, Know the strike rate of Chris lynn
युजवेंद्र चहल और क्रिस गेल - फोटो : ट्विटर

137 छक्के गेल ने पावरप्ले में जड़े हैं जो किसी बल्लेबाज के सर्वाधिक हैं। इसके बाद वार्नर (73), ब्रेंडन मैकुलम (70), सुरेश रैना (54) और एडम गिलक्रिस्ट और शिखर धवन (49) का नंबर आता है। गेल ने पावरप्ले की हर 12 गेंद के बाद छक्का जड़ा।

विज्ञापन
IPL 2020: Shikhar Dhawan is on top in power play, Know the strike rate of Chris lynn
सुरेश रैना

87 रन चेन्नई के रैना ने 2014 आईपीएल में पंजाब के खिलाफ 25 गेंदों में बनाए थे। यह किसी बल्लेबाज का एक मैच में पावरप्ले में सर्वाधिक स्कोर है। गिलक्रिस्ट (74 रन, 25 गेंद, डेक्कन चार्जर्स, दिल्ली के खिलाफ 2009) दूसरे नंबर पर हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed