दिल के हल्के दौरे के बाद भारतीय क्रिकेट बोर्ड के मुखिया और पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली की शनिवार को सर्जरी हुई। सीने में दर्द की शिकायत के बाद डॉक्टर्स ने तीन जगह ब्लॉकेज ठीक करने के लिए एंजियोप्लास्टी की। अब सोमवार को मेडिकल बोर्ड की मीटिंग में उनके इलाज के अगले पड़ाव पर फैसला लिया जाएगा। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांगुली के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
पीएम मोदी ने की सौरव गांगुली से बातचीत, आज होना है एक और एंजियोप्लास्टी पर फैसला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार सुबह बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली से बात की। इस दौरान पीएम ने उनकी पत्नी डोना गांगुली से भी बात की। उन्होंने उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछताछ की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
Prime Minister Narendra Modi spoke to BCCI President Sourav Ganguly today morning. PM also spoke to Dona Ganguly. He inquired about his health and wished him a speedy recovery. pic.twitter.com/8fvKcYuGYA
उधर, ताजा जारी मेडिकल बुलेटिन में यह भी कहा गया कि डॉक्टर्स 'दादा' की तबीयत पर निगरानी बनाए हुए हैं। रविवार को सौरव के बड़े भाई स्नेहाशीष भी मीडिया के सामने आए, उन्होंने बताया कि एंजियोप्लास्टी के बाद सौरव की हालत फिलहाल स्थिर है। अगले उपचार के लिए डॉक्टर्स जल्द ही फैसला लेंगे। डॉक्टर अभी उनकी दूसरी एंजियोप्लास्टी करने पर विचार कर रहे हैं।
He's fine now after undergoing angioplasty, and he's stable. Doctors will decide on further treatment: Snehasish Ganguly, elder brother of Sourav Ganguly on his health pic.twitter.com/G10DScyFN3
48 वर्षीय गांगुली का इलाज करने वाले डॉक्टर्स ने हेल्थ बुलेटिन में बताया कि उनका रक्तचाप 110/70 है। शरीर में ऑक्सीजन का स्तर 98 फीसदी है। हमें यह भी देखना है कि उन्हें स्टेंट डाले जाने की जरूरत है या नहीं। उन्हें अभी क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) में भर्ती कराया गया है।
गांगुली को उस समय अस्पताल में भर्ती कराया गया है जब संभवत: इस साल अप्रैल-मई में होने वाले राज्य विधान सभा चुनावों से पहले उनके राजनीति में उतरने को लेकर अटकलें तेज हैं। राज्य के राजनीतिक जगत से जुड़े लोगों के अनुसार गांगुली भारतीय जनता पार्टी से जुड़ सकते हैं। इस पूर्व बल्लेबाज ने हालांकि राजनीति में आने को लेकर कभी अपने इरादे जाहिर नहीं किए।