{"_id":"5ff1dfa128eb3f2f5b55d73a","slug":"dobarusa-unique-village-of-russia-where-a-man-live-alone-with-birds-and-animals","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दुनिया के इस अनोखे गांव में कभी रहते थे 200 लोग, लेकिन अब है सिर्फ एक आदमी, जानिए इसके पीछे की वजह","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
दुनिया के इस अनोखे गांव में कभी रहते थे 200 लोग, लेकिन अब है सिर्फ एक आदमी, जानिए इसके पीछे की वजह
रूस की सीमा पर बसे डोबरुसा गांव में आज से करीब 30 साल पहले 200 लोग रहते थे, लेकिन आज के समय में इस गांव में महज एक व्यक्ति रहता है। दरअसल, सोवियत संघ के टूटने के बाद ही इस गांव के लोग आस-पास के शहरों या अन्य दूसरे जगहों पर बसने के लिए चले गए, तो वहीं कुछ लोगों का निधन भी हो गया। इन सब के बावजूद भी साल 2020 के शुरुआत में यहां तीन लोग बच गए थे।
2 of 5
डोबरुसा गांव
- फोटो : सोशल मीडिया
डोबरुसा गांव में बचे तीन लोगों में से एक दंपत्ति जेना और लिडा की बीते फरवरी में हत्या हो गई। इसके बाद से ही इस गांव में सिर्फ एक व्यक्ति गरीसा मुनटेन बचा है। भले ही गरीसा मुनटेन के साथ कोई नहीं रहता है, लेकिन ये गांव में अकेले नहीं हैं। इनके साथ बहुत से जीव रहते हैं। गरीसा 5 कुत्ते, 9 टर्की पक्षी, 2 बिल्लियां, 42 मुर्गियां, 120 बत्तखें, 50 कबूतर और कई हजार मधुमक्खियां के साथ अपना जीवन बिता रहे हैं।
3 of 5
डोबरुसा गांव
- फोटो : सोशल मीडिया
गरीसा मुनटेन ने इस बारे में बताया, "उनके गांव के करीब 50 घर थे, लेकिन अब अधिकतर लोग सोवियत संघ के टूटने के बाद नजदीकी शहर मालडोवा, रुस या फिर यूरोप में जाकर बस चुके हैं।" गरीसा इस बात को मानते हैं कि अकेले रहने के वजह से कई तरह की परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
गरीसा मुनटेन
- फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि, अपना अकेलापन दूर करने के लिए गरीसा ने एक अनोखा तरीका अपनाया है। गरीसा मुनटेन बताते हैं, "खेतों में काम करने के दौरान वह पेड़ों से, पक्षियों से, जानवरों से ही बातें करते रहते हैं।"
विज्ञापन
5 of 5
डोबरुसा गांव
- फोटो : सोशल मीडिया
65 वर्षीय गरीसा मुनटेन के मुताबिक, "पहले गांव के दूसरे छोर पर जेना और लिडा लोजिंस्की रहते थे और वह अक्सर उनसे फोन पर या मिलकर बातें करते रहते थे, लेकिन अब उनकी मौत के बाद वह यहां बिल्कुल अकेले हो गए हैं। अब उनसे बात करने वाला यहां कोई नहीं है।"
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।