फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुशर्रफ ने पूछा था- धोनी को कहां से लाए हो? गांगुली बोले- वाघा बॉर्डर के पास घूम रहा था, खींच लिया!

Mon, 26 Nov 2018 05:47 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 26 Nov 2018 05:47 PM IST
विज्ञापन
Sourav Ganguly reveals hilarious conversation with ex pak president Pervez Musharraf about MS Dhoni

भारतीय क्रिकेट टीम को मैदान के भीतर लड़ना सिखाने वाले सौरव गांगुली की गिनती सर्वकालिक महान कप्तानों में होती है। गांगुली ही वह लीडर हैं, जिन्होंने छांट-छांटकर ऐसे खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया जिन्होंने बाद में भारतीय टीम के लिए जीत की कई इबारत लिखी।



विराट कोहली का जोरदार छक्का और बाउंड्री पर खड़े सुरक्षाकर्मी का शानदार कैच, VIDEO दिल जीत लेगा

 

Sourav Ganguly reveals hilarious conversation with ex pak president Pervez Musharraf about MS Dhoni

एमएस धोनी भी उन्हीं क्रिकेटर्स में से एक हैं, जिन्हें सौरव गांगुली की खोज माना जाता है। वर्तमान में प्रशासक की भूमिका निभा रहे गांगुली ने हाल ही में धोनी से जुड़ा एक मजेदार किस्सा शेयर किया है।

Sourav Ganguly reveals hilarious conversation with ex pak president Pervez Musharraf about MS Dhoni

गांगुली ने पूर्व पाकिस्तानी राष्ट्रपति के साथ हुई 12 साल पहले एक मजेदार बातचीत साझा की। बात 2006 की है, जब भारतीय टीम पाकिस्तानी दौरे पर थी। पूरी श्रृंखला में युवा धोनी ने अपनी विकेटकीपिंग और बल्लेबाजी से सभी को खासा प्रभावित किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sourav Ganguly reveals hilarious conversation with ex pak president Pervez Musharraf about MS Dhoni

परवेज मुशर्रफ का क्रिकेट प्रेम वैसे भी किसी से छिपा नहीं। ऐसे में मुशर्रफ धोनी का जिक्र करते हुए भारतीय कप्तान सौरव गांगुली से पूछ ही बैठे कि, 'इसे कहां से लाएं हो?' हाजिरजवाब गांगुली ने भी बिना देर लगाते तपाक से कहा, 'वाघा बॉर्डर के पास घूम रहा था, अंदर खींच लिया।'

विज्ञापन
Sourav Ganguly reveals hilarious conversation with ex pak president Pervez Musharraf about MS Dhoni

साथ-साथ गांगुली ने धोनी को चैंपियन भी बताया। माही को टीम से बाहर किए जाने पर दादा ने कहा, 'टी20 विश्वकप जीतने के बाद पिछले 12-13 साल उनके लिए शानदार रहे हैं। बस उन्हें अच्छा प्रदर्शन करना है। 'जीवन में ऐसा होना चाहिए। आप जो भी काम करते हैं, जहां भी हो, जिस भी उम्र में हो, आपके पास जितना भी अनुभव है, आपको शीर्ष स्तर पर प्रदर्शन करना होगा अन्यथा कोई और आपकी जगह लेगा।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed