फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तूफानी पेसर डेल स्टेन का बड़ा फैसला, नहीं खेलेंगे IPL, जानें पूरा मामला

Sat, 02 Jan 2021 05:40 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 02 Jan 2021 05:40 PM IST
विज्ञापन
South African quick Dale Steyn pulls out of IPL 2021
डेल स्टेन

दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन इस साल आईपीएल नहीं खेलेंगे। उन्होंने आईपीएल 2021 के लिए खुद को अनुपलब्ध बताया है। पिछले सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) का प्रतिनिधित्व करने वाले स्टेन ने हालांकि प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से संन्यास लेने की योजना को खारिज कर दिया।


 

South African quick Dale Steyn pulls out of IPL 2021
डेल स्टेन

37 साल के इस गेंदबाज ने कहा कि वह कुछ समय के लिए खेल से दूर रहना चाहते हैं। स्टेन ने ट्वीट कर कहा, 'सभी को बताने के लिए एक छोटा सा संदेश कि मैंने इस साल के लिए आईपीएल में आरसीबी के लिए खुद को अनुपलब्ध बताया है। मैं फिलहाल किसी और टीम के लिए खेलना चाहता हूं, उस दौरान खेल से दूर रहना चाहता हूं।'
 

South African quick Dale Steyn pulls out of IPL 2021
डेल स्टेन - फोटो : ट्विटर

करीब 16 साल से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल रहे स्टेन ने कहा, 'मैं दूसरी लीग में खेलना जारी रखूंगा। मैंने कुछ रोमांचक करने के लिए खुद को समय देने का फैसला किया है। जिस खेल से मुझे लगाव है उसे मैं खेलना जारी रखूंगा।'
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
South African quick Dale Steyn pulls out of IPL 2021
डेल स्टेन

बता दें कि दक्षिण अफ्रीका के लिए टेस्ट में सबसे अधिक विकेट लेने वाले इस गेंदबाज ने 2019 में खेल के सबसे लंबे प्रारूप को अलविदा कह दिया था। स्टेन ने 93 टेस्ट में 439 विकेट लिए हैं, जबकि वन-डे में उनके नाम 125 मैचों में 195 विकेट दर्ज हैं। आईपीएल 2020 में स्टेन ने आसरीबी के लिए तीन मैचों में एक विकेट अपने नाम किया था। इसके बा वह लंका प्रीमियर लीग में भी खेले थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed