फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धोखाधड़ी करते हैं पाकिस्तानी क्रिकेटर, 27-28 साल के होते हैं 17-18 की उम्र बताने वाले गेंदबाज

Sat, 02 Jan 2021 05:21 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 02 Jan 2021 05:21 PM IST
विज्ञापन
Pakistan current pacers are 17-18 years only on paper, says Mohammad Asif
पाकिस्तान क्रिकेट टीम - फोटो : twitter@ICC

पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आसिफ ने पाकिस्तान के गेंदबाजों के लंबे स्पैल फेंकने में नाकाम रहने के बाद आरोप लगाया है कि राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मौजूदा गेंदबाज अपने जन्म प्रमाण पत्र की तारीख से नौ से 10 साल अधिक उम्र के हैं।



 

Pakistan current pacers are 17-18 years only on paper, says Mohammad Asif
पाकिस्तान क्रिकेट टीम - फोटो : ट्विटर

इस हफ्ते माउंट मोनगानुई में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में पाकिस्तान की 101 रन से हार के बाद आसिफ ने यह बयान दिया है। आसिफ ने टीम के अपने साथी रहे कामरान अकमल के यूट्यूब चैनल पर बिना किसी का नाम लिए बगैर कहा, 'उनकी उम्र इतनी अधिक है। कागजों पर उम्र 17-18 साल लिखी है लेकिन असल में वे 27-28 साल के हैं।'
 

Pakistan current pacers are 17-18 years only on paper, says Mohammad Asif
पाकिस्तान क्रिकेट टीम - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने कहा, 'उनके अंदर 20-25 ओवर फेंकने के लिए लचीलापन नहीं है। उन्हें नहीं पता कि शरीर को कैसे झुकाना है और कुछ समय के बाद शरीर जकड़ जाता है। पांच से छह ओवर के स्पैल करने के बाद वे मैदान पर खड़े नहीं हो पाते।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Pakistan current pacers are 17-18 years only on paper, says Mohammad Asif
मोहम्मद आसिफ

अपने समय के शीर्ष तेज गेंदबाजों में शामिल आसिफ का प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में करियर उस समय खत्म हो गया जब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने 2010 में इंग्लैंड में स्पॉट फिक्सिंग प्रकरण में शामिल होने के लिए उन्हें पांच साल के लिए प्रतिबंधित किया। आसिफ राष्ट्रीय टीम के मौजूदा तेज गेंदबाजों ने निराश हैं जबकि एक समय टीम में वसीम अकरम, वकार यूनिस और इमरान खान जैसे दिग्गज होते थे।

विज्ञापन
Pakistan current pacers are 17-18 years only on paper, says Mohammad Asif
Pakistan Cricket Team - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि पांच से छह साल हो गए जब किसी तेज गेंदबाज (पाकिस्तान के) ने मैच में 10 विकेट लिए हों। न्यूजीलैंड के जैसी पिचें देखकर हमारे मुंह में लार आ जाती थी। तेज गेंदबाज के रूप में गेंद को छोड़ देने का कोई मतलब नहीं। मैं पांच विकेट चटकाने से पहले कभी गेंद नहीं छोड़ता था।'
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed