{"_id":"5ff050188ebc3e3b6e55c8d6","slug":"bcci-rubbishes-australian-media-reports-says-no-breach-of-covid-19-protocols","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"BCCI ने दी सफाई, ऑस्ट्रेलियाई मीडिया की रिपोर्ट को बताया बकवास, कहा- किसी ने नहीं तोड़े नियम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
BCCI ने दी सफाई, ऑस्ट्रेलियाई मीडिया की रिपोर्ट को बताया बकवास, कहा- किसी ने नहीं तोड़े नियम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sat, 02 Jan 2021 04:21 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
रेस्त्रां में मौजूद भारतीय क्रिकेटर्स
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने शनिवार को मीडिया में आई इन खबरों को बकवास करार दिया कि यहां एक रेस्टोरेंट में बाहर जाकर खाना खाने के लिए वे कुछ भारतीय क्रिकेटरों द्वारा कोविड-19 नियमों के उल्लंघन की जांच कर रहे हैं। बीसीसीआई ने इसे ऑस्ट्रेलियाई मीडिया के एक समूह का दुर्भावनापूर्ण प्रयास करार दिया।
2 of 5
रेस्त्रां में मौजूद भारतीय क्रिकेटर्स
- फोटो : ट्विटर
भारतीय क्रिकेट बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि मेहमान टीम कोविड-19 नियमों से अच्छी तरह वाकिफ है और उसने किसी नियम का उल्लंघन नहीं किया है। अधिकारी ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर बताया, ‘नहीं, जैविक रूप से सुरक्षित नियमों का कोई उल्लंघन नहीं किया गया है। टीम से जुड़ा प्रत्येक व्यक्ति नियमों से अच्छी तरह वाकिफ है।’
3 of 5
रेस्त्रां में बिल
- फोटो : ट्विटर
इन सब चीजों की शुरुआत उस समय हुई जब नवलदीप सिंह नाम के एक प्रशंसक ने भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा, ऋषभ पंत, नवदीप सैनी और शुभमन गिल की एक रेस्त्रां में खाना खाते हुए तस्वीर और वीडियो ट्वीट किया। रेस्त्रां में खिलाड़ियों के समीप बैठने का दावा करने वाले प्रशंसक ने बाद में भ्रम पैदा करने के लिए माफी मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ऋषभ पंत पर लगा कोरोना प्रोटोकॉल की धज्जियां उड़ाने का आरोप
- फोटो : ट्विटर
प्रशंसक ने दावा किया था कि खिलाड़ियों के खाने के बिल का भुगतान करने के बाद पंत ने उन्हें गले लगाया था। नियमों के अनुसार खिलाड़ियों को बाहर खाने की इजाजत है बशर्ते वे जरूरी एहतियात बरतें। उन्होंने कहा, ‘हम इसे ऑस्ट्रेलियाई मीडिया के एक समूह का दुर्भावनापूर्ण कार्य ही कह सकते हैं और इसकी शुरुआत उनकी शर्मनाक हार के बाद हुई।’
विज्ञापन
5 of 5
बॉक्सिंग-डे टेस्ट गंवाने के बाद ऑस्ट्रेलिया
- फोटो : ट्विटर @cricketAus
भारत ने मेलबर्न में दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को आठ विकेट से हराया जिससे एडीलेड में करारी हार के बाद भारत ने जोरदार वापसी की। सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड ने रेस्टोरेंट में जाने को जैविक रूप से सुरक्षित माहौल से जुड़े नियमों का उल्लंघन करार दिया था, लेकिन उनकी खबर में बीसीसीआई, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया या भारतीय टीम प्रबंधन से जुड़े किसी व्यक्ति का कोई बयान नहीं था। सिडनी में तीसरा टेस्ट सात जनवरी से शुरू होगा।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।