सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sports fraternity Extend Greetings On Occasion Of Eid Al-Fitr Sachin Tendulkar, Irfan Pathan, Mohammad Kaif

Eid Al-Fitr: सचिन से लेकर इरफान और कैफ तक ने ईद की दी मुबारकबाद, परिवार के साथ साझा की तस्वीरें

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: Sovit Chaturvedi Updated Sat, 21 Mar 2026 12:40 PM IST
विज्ञापन
सार

देश में आज ईद का त्योहार मनाया जा रहा है। खेल जगत ने भी सभी को इसकी मुबारकबाद दी है। सचिन तेंदुलकर से लेकर इरफान पठान और मोहम्मद कैफ जैसे पूर्व खिलाड़ियों ने एक्स पर पोस्ट किया है।

Sports fraternity Extend Greetings On Occasion Of Eid Al-Fitr Sachin Tendulkar, Irfan Pathan, Mohammad Kaif
परिवार के साथ ईद मनाते कैफ और इरफान पठान - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार

पूरे देश में ईद का त्योहार शांति और सौहार्द के साथ मनाया जा रहा है। भारतीय क्रिकेट टीम के कई खिलाड़ी भी ईद का त्योहार बेहद सादगी से मना रहे हैं। ईद पर देशवासियों को मुबारकबाद देने वाले प्रमुख भारतीय क्रिकेटरों में सचिन तेंदुलकर, इरफान पठान, युसूफ पठान, वीवीएस लक्ष्मण, और मोहम्मद कैफ हैं। सभी ने सोशल मीडिया के माध्यम से देशवासियों को मुबारकबाद दी है। 
Trending Videos

सचिन ने एक्स पर किया पोस्ट
सचिन तेंदुलकर ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर लिखा, 'ईद मनाने वाले सभी लोगों को ईद मुबारक। विश्वास, दया और उदारता की भावना हम सभी का मार्गदर्शन करे।' वीवीएस लक्ष्मण ने एक्स पर लिखा, 'यह ईद सभी के लिए खुशियां, अच्छा स्वास्थ्य और समृद्धि लाए। ईद मुबारक।' मोहम्मद कैफ ने एक्स पर लिखा, आप सभी को ईद मुबारक।



विज्ञापन
विज्ञापन

पठान ने बच्चों के साथ तस्वीरें पोस्ट की
इरफान पठान ने परिवार के सदस्यों के साथ ईद मनाई और इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं। उन्होंने लिखा, 'पठान परिवार की तरफ से सभी को ईद मुबारक। अल्लाह रमजान के दौरान आपके सभी रोजे कबूल करें।' यूसुफ पठान ने एक्स पर लिखा, 'यह मुबारक दिन हमारी जिंदगी में शांति, खुशी और कभी न खत्म होने वाली बरकत लाए।' मोहम्मद सिराज ने भी अपने परिवार के साथ एक फोटो साझा करते हुए ईद मुबारक लिखा है। 



इस्लाम धर्म में ईद-उल-फितर का खास महत्व होता है। रमजान के पूरे महीने रोजे रखने के बाद लोग अल्लाह का शुक्रिया अदा करते हैं कि उन्होंने उन्हें इबादत के लिए साहस और ताकत दी। इसी खुशी को ईद-उल-फितर के रूप में मनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed