{"_id":"5bfbcf9abdec22416e62637e","slug":"sreesanth-reveals-shocking-details-about-the-time-he-was-accused-of-match-fixing","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मैच फिक्सिंग पर बात करते हुए फूट-फूटकर रोने लगे श्रीसंथ, 5 साल बाद कही सच्चाई!","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मैच फिक्सिंग पर बात करते हुए फूट-फूटकर रोने लगे श्रीसंथ, 5 साल बाद कही सच्चाई!
Mon, 26 Nov 2018 05:48 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 26 Nov 2018 05:48 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
श्रीसंथ ने हरभजन सिंह के साथ हुए थप्पड़ कांड से अभी पर्दा उठाया ही था कि अगला नंबर मैच फिक्सिंग का आ गया। पांच साल पहले आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग में फंसे श्रीसंथ ने बिग बॉस के घर से अहम खुलासे किए हैं। इस दौरान यह क्रिकेटर भावुक होकर खुद के आंसू भी रोक न पाया।
2 of 5
- फोटो : voot
बिग बॉस 12 के नए प्रोमो में श्रीसंथ, दीपिका, जसलीन और रोमिल के सामने खुद पर लगे मैच फिक्सिंग के आरोपों पर बात कर रहे हैं। वीडियो में श्रीसंथ खुद को बेकसूर बताते हैं। अपना पक्ष बताते-बताते वे रोने लगते हैं फिर उनकी साथी उन्हें संभालती हैं।
3 of 5
वायरल हो रहे क्लिप में श्रीसंथ कहते हैं उन पर 10 लाख रुपए लेकर मैच फिक्सिंग के आरोप लगे हैं। 'भले ही फिक्सिंग का प्रूफ है, लेकिन मैंने ये नहीं किया है'। यानी साफ है कि श्रीसंथ इस मसले को उठाकर न सिर्फ अपनी छवि सुधारने का काम रहे हैं बल्कि उनकी कोशिश फैंस की सहानुभूति बटोरने की भी है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
श्रीसंथ ने इसके पहले हरभजन सिंह के साथ हुए विवाद पर भी सफाई दी थी। आईपीएल 2008 की उस रात को याद करते हुए कहा था कि मैच के बाद जब मैंने भज्जी से हाथ मिलाने गया तो वो भड़क उठा। उल्टे हाथ के मुक्के से मेरे चेहरे पर मारा, इसे थप्पड़ तो नहीं कहा जा सकता था।
विज्ञापन
5 of 5
बताते चलें कि इसके बाद रोते हुए श्रीसंथ की फोटो और वीडियो दुनिया भर में वायरल हुई थी। अखबारों की सुर्खियां बनी थी। भज्जी से मुंबई इंडियंस की कप्तानी छीनने के साथ-साथ कुछ मैच का प्रतिबंध भी लगाया गया था।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।