सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   SRH Vs DC IPL 2026: Abhishek Sharma Stats Highest individual scores in IPL history know all records

SRH Vs DC: अभिषेक शर्मा ने आईपीएल इतिहास का पांचवां सर्वोच्च स्कोर बनाया, टी20 क्रिकेट में बनाया नया कीर्तिमान

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: Sovit Chaturvedi Updated Tue, 21 Apr 2026 09:43 PM IST
विज्ञापन
सार

सनराइजर्स हैदराबाद के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का बल्ला दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जमकर चला। अभिषेक ने दिल्ली के खिलाफ नाबाद शतकीय पारी खेली जिससे हैदराबाद बड़ा स्कोर बनाने में सफल रहा। अभिषेक ने इसके साथ ही कई उपलब्धियां अपने नाम की।

SRH Vs DC IPL 2026: Abhishek Sharma Stats Highest individual scores in IPL history know all records
अभिषेक शर्मा - फोटो : IPL
विज्ञापन

विस्तार

अभिषेक शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल 2026 के मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए नया कीर्तिमान बना लिया है। अभिषेक ने इस मैच में विस्फोटक बल्लेबाजी की और अपने आईपीएल करियर का दूसरा शतक लगाया। इतना ही नहीं अभिषेक ने 68 गेंदों पर 10 चौकों और 10 छक्कों की मदद से नाबाद 135 रन बनाए जिससे वह आईपीएल इतिहास में पांचवां सर्वोच्च स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। 
Trending Videos

हैदराबाद की पारी 
सनराइजर्स हैदराबाद ने अभिषेक शर्मा की नाबाद शतकीय पारी के दम पर दिल्ली कैपिटल्स को 243 रनों का लक्ष्य दिया है। अभिषेक ने इस मैच में शानदार बल्लेबाजी की जिससे हैदराबाद ने 20 ओवर में दो विकेट पर 242 रन बनाए। दिल्ली कैपिटल्स ने इस मैच में टॉस जीतकर हैदराबाद को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। हैदराबाद की बल्लेबाजी शुरुआत से ही विस्फोटक रही, लेकिन अभिषेक के अलावा अन्य कोई बल्लेबाज 50+ स्कोर नहीं बना सका। अभिषेक के अलावा ट्रेविस हेड ने 37 और कप्तान ईशान किशन ने 25 रन बनाए, जबकि हेनरिच क्लासेन 13 गेंदों पर तीन चौकों और तीन छक्कों की मदद से 37 रन बनाकर नाबाद रहे। दिल्ली के लिए अक्षर पटेल ने एक विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिल के नाम है सर्वोच्च स्कोर का रिकॉर्ड
आईपीएल के हर सीजन में कोई न कोई बल्लेबाज अपनी पारी से ध्यान खींचता है। आईपीएल में सर्वोच्च स्कोर बनाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल का नाम है, जिन्होंने 2013 में पुणे के खिलाफ आरसीबी के लिए खेलते हुए नाबाद 175 रन बनाए थे। गेल ने एक ऐसा कीर्तिमान स्थापित किया जिसे आज तक कोई नहीं तोड़ सका है। इसके बाद ब्रेंडन मैकुलम की नाबाद 158 रन की वह पारी आती है जिसने 2008 में आईपीएल के पहले ही मैच में तहलका मचा दिया था। हाल के वर्षों में अभिषेक शर्मा एक उभरते हुए सितारे के रूप में सामने आए हैं। अभिषेक ने 2025 में 141 रन बनाए थे जो आईपीएल इतिहास का तीसरा सर्वोच्च स्कोर है। वहीं, चौथे स्थान पर क्विंटन डिकॉक हैं जिन्होंने 2022 में नाबाद 140 रन बनाए थे। अभिषेक के नाम अब पांचवां सर्वोच्च स्कोर बनाने का कीर्तिमान भी जुड़ गया है।

गेल-फिंच को पीछे छोड़ा
टी20 क्रिकेट में अभिषेक शर्मा ने एक ऐसा कीर्तिमान स्थापित कर लिया है जिसने दिग्गज बल्लेबाजों को भी पीछे छोड़ दिया है। सर्वाधिक बार टी20 की एक ही पारी में 130 से अधिक रन बनाने का कारनामा उन्होंने अब तक चार बार कर दिखाया है, जो उनसे ज्यादा बार कोई नहीं कर सका है। इस मामले में उन्होंने टी20 के महानतम खिलाड़ियों, क्रिस गेल और आरोन फिंच को भी पछाड़ दिया है, जिन्होंने नाम तीन-तीन बार एक पारी में 130+ स्कोर बनाए हैं। इतना ही नहीं, अभिषेक ने टी20 क्रिकेट में 350 छक्के भी पूरे कर लिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed