सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sunil Gavaskar criticised India's fielding after three dropped catches on Day 2 of first Test against England

IND vs ENG: 'नहीं देना चाहिए मेडल...', भारतीय टीम की फील्डिंग देखकर भड़के गावस्कर; नो बॉल फेंकने से हुए निराश

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 22 Jun 2025 11:54 AM IST
विज्ञापन
सार

भारत के सबसे बेहतरीन फील्डिरों में से एक रवींद्र जडेजा ने 15 रन के स्कोर पर बेन डकेट का कैच छोड़ा था जिसका इस इंग्लिश बल्लेबाज ने बखूबी फायदा उठाया। डकेट ने ओली पोप के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 122 रन जोड़े। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने फील्डिंग में कुछ गलतियां की।

Sunil Gavaskar criticised India's fielding after three dropped catches on Day 2 of first Test against England
सुनील गावस्कर - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में भारतीय खिलाड़ियों की फील्डिंग से बेहद निराश हैं। भारत ने दूसरे दिन तीन कैच छोड़े जिससे इंग्लैंड के बल्लेबाजी आक्रमण को संभलने का मौका मिला। इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और जसप्रीत बुमराह ने जैक क्रावले को सस्ते में आउट किया था। इसके बाद भारत ने कुछ मौके गंवाए जिससे इंग्लैंड को संभलने का मौका मिला। 
Trending Videos

जडेजा ने छोड़ा कैच 
भारत के सबसे बेहतरीन फील्डिरों में से एक रवींद्र जडेजा ने 15 रन के स्कोर पर बेन डकेट का कैच छोड़ा था जिसका इस इंग्लिश बल्लेबाज ने बखूबी फायदा उठाया। डकेट ने ओली पोप के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 122 रन जोड़े। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने फील्डिंग में कुछ गलतियां की। इंग्लैंड ने ओली पोप के शतक और बेन डकेट के अर्धशतक की मदद से दूसरे दिन स्टंप्स तक पहली पारी में तीन विकेट पर 209 रन बनाए हैं। इंग्लैंड की टीम अभी भारत से 262 रन पीछे चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गावस्कर भी भारतीय टीम की फील्डिंग देखकर काफी निराश हुए और उन्होंने कहा कि फील्डिंग कोच टी दिलीप द्वारा ड्रेसिंग रूम में अब फील्डिंग मेडल नहीं दिया जाना चाहिए। गावस्कर ने कहा, मुझे नहीं लगता कि कोई मेडल दिया जाना चाहिए। टी दिलीप मैच के बाद मेडल देते हैं। यह वाकई बहुत निराशाजनक था। यशस्वी जायसवाल बहुत अच्छे फील्डर हैं, लेकिन इस बार वे भी गेंद अच्छे से नहीं पकड़ पा रहे थे। 

बल्लेबाजी कोच ने भी जताई थी निराशा 
भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच शितांशु कोटक ने इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स टेस्ट मैच के दूसरे दिन खिलाड़ियों के औसत फील्डिंग पर निराशा व्यक्त की थी। कोटक ने इस बात को स्वीकार किया कि कैच छोड़ने और खराब फील्डिंग से अच्छी शुरुआत के बाद टीम को नुकसान हुआ। कोटक ने दिन के खेल की समाप्ति के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, कैच छूटना और नो-बॉल निश्चित रूप से निराशाजनक थे। आम तौर पर हम फील्डिंग में ज्यादा तेज होते हैं। लेकिन एक सहयोगी स्टाफ और टीम के तौर पर हम इसे दुर्भाग्यपूर्ण दिनों में से एक मानते हैं जो कि आम बात नहीं है। कुल मिलाकर, हमने कुछ ढीले पैच को छोड़कर अच्छी गेंदबाजी की। विकेट में कुछ खास था और हमने इसका पूरा फायदा उठाने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed