{"_id":"5fe46b548ebc3e3ead4e3833","slug":"sunil-gavaskar-furious-over-kohli-paternity-leave-said-t-natarajan-has-not-seen-the-face-of-the-girl-child-yet","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोहली के पितृत्व अवकाश पर भड़के गावस्कर, कहा- इस खिलाड़ी ने अब तक नहीं देखा बच्ची का चेहरा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कोहली के पितृत्व अवकाश पर भड़के गावस्कर, कहा- इस खिलाड़ी ने अब तक नहीं देखा बच्ची का चेहरा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 24 Dec 2020 03:50 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
गावस्कर-कोहली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत के पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने विराट कोहली के पितृत्व अवकाश को आड़े हाथों लेते हुए बीसीसीआई पर भेदभाव का आरोप लगाया। इस दिग्गज ने रविचंद्रन अश्विन और टी नटराजन जैसे खिलाड़ियों के साथ भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा कि यहां अलग खिलाड़ी के लिए अलग नियम हैं।
2 of 4
सुनील गावस्कर
पूर्व कप्तान ने कहा कि अश्विन को उनकी स्पष्टवादिता की वजह से दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसके बाद उन्होंने विराट कोहली के पितृत्व अवकाश पर सवाल उठाते हुए कहा कि नटराजन आईपीएल प्लेऑफ के दौरान पिता बना था लेकिन वह अब तक अपनी बच्ची का चेहरा नहीं देख पाया है।
3 of 4
टी नटराजन
- फोटो : natarajan_jayaprakash
गावस्कर ने कहा, नटराजन ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज समाप्त होने के बाद ही अपने घर वापस जा सकेंगे और अपनी बेटी को पहली बार देख सकेंगे। वहीं कप्तान विराट कोहली अपने पहले बच्चे के जन्म के लिए पहले टेस्ट के बाद ही वापस लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
टीम इंडिया
- फोटो : twitter@ICC
गावस्कर यहीं नहीं रुके, उन्होंने टीम इंडिया के मैनेजमेंट पर भी भेदभाव का आरोप लगाया। इसके लिए उन्होंने रविचंद्रन अश्विन का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि सिर्फ एक टेस्ट में अच्छा प्रदर्शन नहीं करने के चलते अश्विन को अगले मैच से बाहर कर दिया जाता है, जबकि स्थापित बल्लेबाजों के साथ ऐसा नहीं होता।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।