फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज का बड़बोलापन, कहा- बॉक्सिंग डे टेस्ट में टीम इंडिया की उड़ेंगी धज्जियां

Thu, 24 Dec 2020 03:49 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 24 Dec 2020 03:49 PM IST
विज्ञापन
Australia will blow away India at MCG, says Shane Warne 
भारतीय टीम - फोटो : social media

ऑस्ट्रेलिया के महान स्पिनर शेन वॉर्न का मानना है कि एडीलेड टेस्ट में शर्मनाक हार से टीम इंडिया अभी भी सहमी हुई होगी। उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई टीम बॉक्सिंग डे टेस्ट में भारतीय टीम की धज्जियां उड़ा देंगी।


 

Australia will blow away India at MCG, says Shane Warne 
टीम इंडिया - फोटो : twitter@ICC

ऑस्ट्रेलिया ने भारत को पहले टेस्ट में उसके न्यूनतम टेस्ट स्कोर 36 रन पर समेटने के बाद आठ विकेट से जीत दर्ज की थी। दूसरा मैच शनिवार से होगा, जिसमें भारतीय कप्तान विराट कोहली नहीं खेलेंगे जो अपने पहले बच्चे के जन्म के कारण स्वदेश लौट गए हैं।
 

Australia will blow away India at MCG, says Shane Warne 
शेन वॉर्न

वॉर्न ने ‘फॉक्स क्रिकेट’ से कहा, 'मुझे लगता है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम उनकी धज्जियां उड़ा देगी।' उन्होंने कहा, 'भारत के पास के एल राहुल जैसे शानदार खिलाड़ी हैं ।युवा शुभमन गिल भी टीम में होगा। अजिंक्य रहाणे भी बेहतरीन खिलाड़ी है और हमें पता ही है कि चेतेश्वर पुजारा क्या कर सकता है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Australia will blow away India at MCG, says Shane Warne 
मोहम्मद शमी - फोटो : सोशल मीडिया

वॉर्न ने कहा, 'मोहम्मद शमी का नहीं खेलना भी बड़ा नुकसान है। वह बेहतरीन खिलाड़ी है। मेलबर्न में पिच उसकी गेंदबाजी के अनुकूल भी थी।'पहले टेस्ट में शर्मनाक हार के बाद भारतीय टीम की काफी आलोचना हुई लेकिन वॉर्न का कहना है कि भारतीय बल्लेबाजों को दोष देने की बजाय ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाजों की तारीफ की जानी चाहिए।

विज्ञापन
Australia will blow away India at MCG, says Shane Warne 
शेन वार्न - फोटो : social Media

उन्होंने कहा, 'मैं ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को श्रेय दूंगा जिन्होंने इतनी उम्दा गेंदबाजी की। चारों गेंदबाज और कैमरन ग्रीन ने मिलकर शानदार प्रदर्शन किया। ये महान गेंदबाज बनते जा रहे हैं।' उन्होंने कहा, 'पैट कमिंस, जोश हेजलवुड, मिशेल स्टार्क और नाथन लियोन काफी समय से बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। निश्चित तौर पर उनकी तुलना मेरे दौर से गेंदबाजों से होगी। अगर अगले चार या पांच साल ऐसा ही खेलते रहे तो शायद यह आस्ट्रेलिया का अब तक का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आक्रमण होगा।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed