सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sunil Gavaskar gives suggestion to Indian Cricket team after loss against South Africa in T20 World Cup

T20 World Cup: भारत के अति आत्मविश्वास को लेकर खफा हुए गावस्कर, परिस्थितियों के अनुसार खेलने की दी सलाह

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 23 Feb 2026 03:55 PM IST
विज्ञापन
सार

भारत को सुपर आठ चरण के पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका से हार मिली। इस शिकस्त के बाद सुनील गावस्कर ने भारतीय टीम को सलाह दी है। गावस्कर टीम के अति आत्मविश्वास से काफी नाराज हैं और उन्होंने टीम को परिस्थिति के अनुसार खेलने कहा है।

Sunil Gavaskar gives suggestion to Indian Cricket team after loss against South Africa in T20 World Cup
सुनील गावस्कर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत को मिली हार के बाद टीम को लगातार निशाने पर लिया जा रहा है। अब टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने भी भारतीय टीम को आड़े हाथों लिया है। गावस्कर टीम के अति आत्मविश्वास से भी नाराज हैं और उनका कहना है कि भारत को अब इस हार से सबक लेकर अहं का त्याग करना चाहिए। गावस्कर का मानना है कि भारतीय टीम अति आत्मविश्वास से बचे और हर गेंद को बाउंड्री लाइन पार कराने का नहीं सोचे।
Trending Videos

सेमीफाइनल में पहुंचने की राह हुई कठिन
भारत को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बल्लेबाजों की नाकामी के कारण सुपर आठ के महत्वपूर्ण मुकाबले में 76 रन से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद भारत के लिए सेमीफाइनल की राह कठिन हो गई है और अब उसे अपने अगले दोनों मुकाबले जीतने होंगे। गावस्कर ने कहा, भारतीय बल्लेबाजों को ब्रेविस और मिलर की साझेदारी से सीख लेकर इस तरह का दृष्टिकोण अपनाने की जरूरत थी। भारतीय बल्लेबाजों ने ऐसा नहीं किया। वे अति आत्मविश्वास के साथ उतरे, हर गेंद पर बल्ला चलाया और विकेट गंवा दिए। दक्षिण अफ्रीका खेल के हर विभाग में भारत से अव्वल साबित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

तिलक वर्मा की बल्लेबाजी से निराश हुए गावस्कर
गावस्कर ने कहा, भारत ने दक्षिण अफ्रीका से कोई सबक नहीं लिया। भारतीय बल्लेबाज क्रीज पर उतर कर हर गेंद को बाउंड्री लाइन के बाहर पहुंचाने का प्रयास कर रहे थे। टी20 क्रिकेट ऐसे नहीं खेला जाता। आपको विपक्षी टीम से सीख लेनी चाहिए थी। अगर उन्होंने इस तरह की मुश्किल पिच पर अच्छा स्कोर किया है तो आपको अपना अहं त्यागकर उनकी पारी का विश्लेषण करना चाहिए था और परिस्थितियों के अनुसार बल्लेबाजी करनी चाहिए थी। तिलक वर्मा बेहद चतुर बल्लेबाज है लेकिन इस मैच में उनके खेलने के तरीके से मैं निराश था। तिलक को क्रीज पर कुछ समय बिताना चाहिए था। उन्हें साझेदारी निभाने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए था।

गावस्कर बोले- अक्षर की एकादश में वापसी हो
भारत का अगला मुकाबला जिम्बाब्वे से होगा और गावस्कर ने कहा कि वह अक्षर पटेल को अंतिम एकादश में देखना चाहते हैं। भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अक्षर पटेल की जगह वॉशिंगटन सुंदर को मौका दिया। गावस्कर ने कहा, जिम्बाब्वे की टीम में बाएं हाथ के बल्लेबाजों की कमी है और इसलिए मैं चाहूंगा कि अक्षर पटेल की अंतिम एकादश में वापसी हो। आप उन्हें अर्शदीप सिंह की जगह टीम में शामिल कर सकते हैं, लेकिन अर्शदीप ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अच्छी गेंदबाजी की और ऐसे में वॉशिंगटन को बाहर बैठना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed