सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   T20 WC: Star Sports Deletes ‘Cupcake’ Ad After India’s Heavy Defeat to South Africa

'कप-केक' विज्ञापन पड़ा भारी: भारत की हार के बाद स्टार स्पोर्ट्स ने हटाया विवादित प्रोमो, द. अफ्रीका ने लिए मजे

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 23 Feb 2026 04:30 PM IST
विज्ञापन
सार

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की 76 रन की हार के बाद स्टार स्पोर्ट्स का विवादित ‘कपकेक’ विज्ञापन चर्चा में आ गया। दर्शकों की आलोचना के बीच विज्ञापन हटा लिया गया। हार से भारत की सेमीफाइनल की राह कठिन हो गई है और नेट रन रेट भी प्रभावित हुआ है।

T20 WC: Star Sports Deletes ‘Cupcake’ Ad After India’s Heavy Defeat to South Africa
कपकेक के विज्ञापन पर विवाद - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के प्रसारणकर्ता स्टार स्पोर्ट्स का एक 'कप-केक' विज्ञापन भारत की हार के बाद चर्चा में आ गया। भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच से पहले जारी इस प्रोमो में एक भारतीय फैन कैफे में प्रोटियाज समर्थक का मजाक उड़ाते हुए 2024 टी20 वर्ल्ड कप फाइनल की याद दिलाता दिखाया गया था। इस विज्ञापन को दर्शकों ने खेल भावना के खिलाफ बताते हुए आलोचना की। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने कहा कि इस तरह के प्रमोशन से प्रतिस्पर्धा की गरिमा प्रभावित होती है।
Trending Videos

मैदान पर उल्टा पड़ा दांव
अहमदाबाद में खेले गए सुपर-8 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 187/7 रन बनाए। टीम के स्टार बल्लेबाज डेविड मिलर ने 35 गेंदों में 63 रन की तूफानी पारी खेली। जवाब में सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम 111 रन पर सिमट गई। शिवम दुबे ने 42 रन बनाकर संघर्ष जरूर किया, लेकिन टीम को 76 रन से करारी हार झेलनी पड़ी। हार के बाद यह विज्ञापन भारतीय फैंस के लिए उल्टा पड़ गया और सोशल मीडिया पर इसे लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं आने लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिलीट हुआ विज्ञापन, फिर भी जारी मजाक
स्टार स्पोर्ट्स ने अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व ट्विटर) अकाउंट से यह विज्ञापन हटा दिया। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि इसे मैच से पहले हटाया गया या हार के बाद। इस बीच दक्षिण अफ्रीकी अभिनेत्री और इन्फ्लुएंसर थांडा वुर ने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार वीडियो साझा किया। वीडियो में वह कप-केक खाते हुए भारत की हार का स्कोरकार्ड दिखाती हैं और कैप्शन देती हैं- कपकेक कितना मीठा है।
 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Thanja Vuur 🔥 (@cape_town_cricket_queen)


सेमीफाइनल की राह मुश्किल
यह 2023 वर्ल्ड कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार के बाद आईसीसी टूर्नामेंटों में भारत की पहली हार थी। इस हार से भारत का नेट रन रेट -3.800 हो गया है। अब टीम को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए जिम्बाब्वे (26 फरवरी, चेन्नई) और वेस्टइंडीज (1 मार्च, कोलकाता) के खिलाफ हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed