{"_id":"5ddb5d068ebc3e547865a58f","slug":"t-10-league-yuvraj-singh-team-maratha-arabians-thrash-deccan-gladiators-in-final","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टी-10 लीग में युवराज सिंह की टीम ने किया धमाल, धमाकेदार अंदाज में जीता खिताब","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टी-10 लीग में युवराज सिंह की टीम ने किया धमाल, धमाकेदार अंदाज में जीता खिताब
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Mon, 25 Nov 2019 10:18 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
युवराज सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अबुधाबी में खेली गई टी-10 लीग का खिताब युवराज सिंह की टीम मराठा अरेबिंयस ने अपने नाम कर लिया। सलामी बल्लेबाज चाडविक वाल्टन (51) और कप्तान ड्वेन ब्रावो (2/16) की धारदार गेंदबाजी की बदलौत अरेबियंस टीम ने फाइनल में डेक्कन ग्लेडियटर्स को आठ विकेट से मात दी। पहले बल्लेबाजी करने उतरी शेन वॉटसन की कप्तानी वाली ग्लेडियटर्स ने 10 ओवर में आठ विकेट पर 87 रन बनाए। इस लक्ष्य को अरेबियंस ने सिर्फ दो विकेट गंवाकर 7.2 ओवर में ही हासिल कर टी-10 लीग की चैंपियन बन गई।
2 of 4
युवराज सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
खिताबी मुकाबले में मराठा अरेबियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। डेक्कन ग्लेडिएटर्स टीम की शुरुआत खराब रही और 4.5 ओवर में टीम टॉप के चार विकेट महज 34 रन पर गिर गए। कप्तान शेन वॉटसन (1) पहले ही ओवर में आउट हो गए। डैन लॉरेंस और कायरन पोलार्ड भी नहीं चल पाए। पोलार्ड को कसुन रजीता और लॉरेंस को ड्वेन ब्रावो ने आउट किया। भनुका राजपक्षा (23) और आसिफ खान (25) ने लॉअर मिडिल ऑर्डर में कुछ बड़े शॉट लगाकर टीम को 87 रन सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।
3 of 4
क्रिस लिन
- फोटो : सोशल मीडिया
लक्ष्य का पीछा करते हुए अरेबियंस को क्रिस लिन और चाडविक वाल्टन (नाबाद 51) ने बेहतरीन शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 3.5 ओवर में ही 56 रन जोड़े लीन ने 10 गेंद में दो छक्के की मदद से 16 रन बनाए। दूसरे छोर से वाल्टन ने भी करारे प्रहार किए और ग्लेडियटर्स की उम्मीद को तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
युवराज सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
चाडविक वाल्टन ने आठवें ओवर में छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई। चाडविक वाल्टन को उनकी नाबाद अर्धशतकीय पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।