फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टेस्ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया की बादशाहत जारी, 360 अंकों के साथ टॉप पर बरकरार

Mon, 25 Nov 2019 09:35 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Mon, 25 Nov 2019 09:35 AM IST
विज्ञापन
INDvBAN Win on Bangladesh in Kolkata Test Team India Strong Their Position in ICC Test Championship
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया

भारत-बांग्लादेश के बीच कोलकाता के ईडन गार्डंस के मैदान पर खेले गए पहले डे-नाइट टेस्ट में टीम इंडिया ने जीत दर्ज की है। दोनों देश के बीच दो मैच की सीरीज के आखिरी टेस्ट मुकाबले को टीम इंडिया ने एक पारी और 46 रन से जीत लिया। इस जीत के साथ ही विराट सेना 2-0 से सीरीज को अपने नाम कर लिया। बांग्लादेश को अब भारत के खिलाफ अपनी पहली टेस्ट जीत का इंतजार और लंबा हो गया। बांग्लादेश पर इस जीत के बाद टीम इंडिया आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप के प्वाइंट्स टेबल में और मजबूत हो गई है। विराट सेना के आसपास भी कोई टीम नहीं है। आइए दिखाते हैं आपको अंकतालिका जिसमें टीम इंडिया के आस पास भी कोई टीम नहीं है।

INDvBAN Win on Bangladesh in Kolkata Test Team India Strong Their Position in ICC Test Championship
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया

कोलकाता टेस्ट में जीत दर्ज करने के साथ ही विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की रैंकिंग में नंबर एक पर काबिज भारतीय टीम ने अपनी पकड़ और भी मजबूत कर ली है। टीम इंडिया टेस्ट चैंपियनशिप में अभी तक अपने सभी मैच जीतने वाली इकलौती टीम है। पहले डे-नाइट टेस्ट जीतकर टीम इंडिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में 360 अंकों के साथ पहले स्थान पर बरकरार है, जबकि दूसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया (116), तीसरे पर न्यूजीलैं  (60), चौथे पर  श्रीलंका(60) और पांचवें पर इंग्लैंड (56) की टीम मौजूद है। मालूम हो कि भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 3-0 से हराया था और वेस्टइंडीज को भी दो मैच की टेस्ट सीरीज में 2-0 से मात दी थी।

INDvBAN Win on Bangladesh in Kolkata Test Team India Strong Their Position in ICC Test Championship
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया

अब तक विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत जितनी भी टेस्ट सीरीज खेली गई हैं, उनमें केवल भारतीय टीम ने ही सीरीज के अपने सभी मैच जीते हैं। श्रीलंका और न्यूजीलैंड ने दो मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कराई थी और उनमें से प्रत्येक के 60 अंक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
INDvBAN Win on Bangladesh in Kolkata Test Team India Strong Their Position in ICC Test Championship
ICC - फोटो : social Media

दो मैचों की सीरीज में एक मैच जीतने पर 60 प्वाइंट्स मिलते हैं। तीन मैचों की सीरीज मे एक मैच जीतने पर 40 प्वाइंट्स मिलते हैं। चार मैचों की सीरीज में एक मैच की जीत पर 30 प्वाइंट्स मिलते हैं। वहीं, पांच मैचों की सीरीज में एक मैच जीतने पर 24 प्वाइंट्स मिलते हैं। इसके अलावा एक मैच को ड्रॉ करने के लिए 8-8 अंक मिलते हैं। 

विज्ञापन
INDvBAN Win on Bangladesh in Kolkata Test Team India Strong Their Position in ICC Test Championship
आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप - फोटो : सोशल मीडिया

अंको का गणित

कितने मैचों की सीरीज  

 एक मैच जीत के लिए प्वाइंट्स 

 टाई के लिए प्वाइंट्स

   ड्रॉ के लिए प्वाइंट्स

  हार के लिए प्वाइंट्स  

2

60

30

20

0

 3    

40  

 20  

 13  

 0

4  

 30    

15  

 10

0

5

24

12

8

0

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed