फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन पांच योद्धाओं के दम पर टीम इंडिया ने मारी बाजी, पांचवां टी-20 जीतकर बनी चैंपियन

Sun, 21 Mar 2021 01:58 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 21 Mar 2021 01:58 AM IST
विज्ञापन
IND vs ENG: Five star performer and heroes of Team India in 5th t20i against england
हार के बाद भारतीय टीम - फोटो : ट्विटर @WisdenIndia

भारत ने अहमदाबाद में खेले गए पांचवें और अंतिम मुकाबले में इंग्लैंड को 36 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ ही भारत ने पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज 3-2 से जीत ली। इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 2 विकेट 224 रन बनाए। इंग्लैंड को मैच जीतने के लिए 225 रन बनाने थे। लेकिन भारत की बेहतरीन गेेंदबाजी के आगे इंग्लिश टीम निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 188 रन बना सकी। आइए आपको बताते हैं कि भारत को मैच जिताने वाले कौन-कौन खिलाड़ी हीरो साबित हुए।

IND vs ENG: Five star performer and heroes of Team India in 5th t20i against england
रोहित शर्मा - फोटो : twitter@BCCI

रोहित शर्मा
पारी की शुरुआत करने आए रोहित शर्मा ने जबरदस्त अंदाज में बल्लेबाजी की। उन्होंने आक्रामक तेवर दिखाते हुए इंग्लैंड के प्रमुख गेंदबाजों पर दबाव बनाया। हिटमैन ने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए 34 गेंदों पर 64 रन बनाए। रोहित ने अपनी पारी के दौरान 4 चौके और 5 छक्के जड़े। उन्होंने विराट कोहली के साथ पहले विकेट के लिए 94 रनों की साझेदारी निभाई। कुल मिलाकर रोहित ने बड़े स्कोर की बुनियाद रखी। 

IND vs ENG: Five star performer and heroes of Team India in 5th t20i against england
विराट कोहली - फोटो : social media

विराट कोहली
विराट कोहली ने भी इस मैच में शानदार बल्लेबाजी की। रोहित शर्मा ने गेंदबाजों पर जो दबाव बनाया उसका फायदा विराट कोहली को मिला। सलामी बल्लेबाज के रूप में आए विराट अंत तक नॉट आउट रहे। उन्होंने टीम के लिए बेशकीमती 80 रनों की पारी खेली। कोहली ने ये रन 52 गेंदों पर बनाए थे। 




विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs ENG: Five star performer and heroes of Team India in 5th t20i against england
सूर्यकुमार यादव - फोटो : social media

सूर्यकुमार यादव
सूर्यकुमार यादव ने इस मैच में वहीं से बल्लेबाजी करना शुरू की जहां वह चौथे मैच आउट हुए थे। उन्होंने आदिल रशीद को अपना निशाना बनाया और उन पर छक्के भी लगाए। सूर्यकुमार 17 गेंदों पर 32 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने इस दौरान 2 चौके और 3 छक्के भी लगाए।

विज्ञापन
IND vs ENG: Five star performer and heroes of Team India in 5th t20i against england
हार्दिक पांड्या - फोटो : twitter@BCCI

हार्दिक पांड्या
खरबूजे को देखकर खरबूजे ने रंग बदला और अब बारी थी हार्दिक पांड्या की। हार्दिक ने अंग्रेज गेंदबाजों की धज्जी उड़ाते 17 गेंदों पर 39 रन बनाए। अपनी पारी के दौरान हार्दिक ने 4 चौके और 2 छक्के लगाए। मध्यक्रम में हार्दिक पांड्या ने रन गति बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed