फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

18 वर्षीय पृथ्वी शॉ ने तोड़े कई रिकॉर्ड, डेब्यू मैच में ही शतक जड़ रचा इतिहास

Thu, 04 Oct 2018 04:26 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 04 Oct 2018 04:26 PM IST
विज्ञापन
Teenage Prithvi Shaw played superb knock against West Indies and broke many records

टेस्ट क्रिकेट में धमाकेदार एंट्री करते हुए 18 वर्षीय पृथ्वी शॉ ने इतिहास रच दिया। अपने पहले ही मैच में शतक जड़ते हुए इस युवा खिलाड़ी ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। मुंबईकर ने गुरुवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में 33 ओवर की दूसरी गेंद में 2 रन लेते हुए अपना शतक पूरा किया।

पहले टेस्ट में ही 18 वर्षीय पृथ्वी शॉ ने रचा इतिहास, सचिन तेंदुलकर को भी छोड़ा पीछे

शॉ ने अपनी पहली टेस्ट पारी का आगाज बेहद आक्रामक अंदाज में किया। उन्होंने सिर्फ 56 गेंदों में अर्धशतक ठोक अपने इरादे जता दिए। उन्होंने अपनी शतकीय पारी में कुल 15 चौके लगाए। जिसके बाद उनकी तुलना सहवाग से भी हो रही है। आउट होने से पहले पृथ्वी शॉ ने 154 गेंदों में 134 रन बनाए। अगली स्लाइड में उनके रिकॉर्ड्स

Teenage Prithvi Shaw played superb knock against West Indies and broke many records
18 साल 329 दिन के पृथ्वी शॉ ने केएल राहुल के साथ पारी की शुरुआत की। मगर राहुल के पहले ही ओवर में आउट हो जाने के बाद उन्होंने टीम को चेतेश्वर पुजारा के साथ मजबूत शुरुआत दिलाई। दूसरे विकेट के लिए पृथ्वी शॉ- पुजारा के बीच 179 रन की 206 रन की साझेदारी हुई। पुजारा 86 रन पर आउट हुए।
Teenage Prithvi Shaw played superb knock against West Indies and broke many records

डेब्यू टेस्ट में सबसे तेज शतक ठोकने वाले तीसरे खिलाड़ी

पृथ्वी शॉ डेब्यू टेस्ट में सबसे तेज शतक लगाने के मामले में तीसरे नंबर पर हैं। पहला नंबर शिखर धवन का है जिन्होंने 85 गेंदों में डेब्यू शतक ठोका था। वहीं वेस्टइंडीज के बल्लेबाज ड्वेन स्मिथ ने डेब्यू टेस्ट में 93 गेंदों में सेंचुरी पूरी की थी। शॉ ने अपना शतक 99 गेंदों पर ठोका।

विज्ञापन
विज्ञापन
Teenage Prithvi Shaw played superb knock against West Indies and broke many records

पृथ्वी शॉ (18 साल 329 दिन) भारत के दूसरे सबसे युवा खिलाड़ी हैं जिन्होंने टेस्ट में शतक ठोका है। पृथ्वी शॉ से पहले 'क्रिकेट के भगवान' कहलाए जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने 17 साल 112 दिन में इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर टेस्ट में शतक जड़ा था।

विज्ञापन
Teenage Prithvi Shaw played superb knock against West Indies and broke many records

डेब्यू मैच में फिफ्टी लगाने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय

पृथ्वी शॉ ने पारी के 18वें ओवर में अपना पहला अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने लॉन्गऑन पर एक रन लेकर 50 का आंकड़ा छुआ। पृथ्वी को यह 50 रन बनाने के लिए 56 गेंदों खेलनी पड़ीं। इसके साथ ही वे डेब्यू मैच में अर्धशतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय बन गए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed