फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यह 5 निशानी बतलाती हैं, विराट एंड कंपनी खेल नहीं 'ओवर कॉन्फिडेंस' की वजह से हारी

Tue, 23 Jan 2018 11:52 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 23 Jan 2018 11:52 AM IST
विज्ञापन
these five points tells that Virat and Company lost due to overconfident
टीम इंडिया - फोटो : File
विराट कोहली नेतृत्व वाली टीम इंडिया से दक्षिण अफ्रीका दौरे पर ढेरों उम्मीद थी, लेकिन जिस तरह से खिलाड़ियों ने खासतौर पर बल्लेबाजों ने प्रदर्शन किया, उसे देखकर सभी भारतीय क्रिकेट प्रेमियों को बड़ा झटका लगा।  


जिस तरह से टीम इंडिया लगातार 9 टेस्ट सीरीज जीतकर इस दौरे पर गई थी, तो लगा था इस बार 25 साल पुराना सपना जरूर पूरा होगा। बात दें कि भारत आज तक दक्षिण अफ्रीका में एक भी टेस्ट सीरीज जीतने में कामयाब नहीं रहा है। 

इस दौरे से पहले टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने श्रीलंकाई गेंदबाजों के खिलाफ खूब रन बतौरे थे। उनके फॉर्म को देखकर लग रहा था कि इस बार यह अफ्रीकी गेंदबाजों का वह हाल करेंगे, जिसके बारे में उन्होंने कभी सोचना नहीं होगा। लेकिन हुआ इसका उल्ट। 

अफ्रीकी गेंदबाजों के सामने भारतीय धूरंधर किस तरह घुटने टेकते हुए नजर आए, वह सभी ने देखा। हालांकि विराट कोहली ने जरूर सेंचुरियन टेस्ट की पहली इनिंग में 153 रन की पारी खेली, लेकिन वह टीम की हार को टालने में नाकाफी साबित हुई। 

इन सबके अलावा देखा जाए तो टीम इंडिया अपने खराब खेल के साथ-साथ ओवर कॉन्फिडेंट की वजह से भी हारी। आइए जानते हैं उन 5 ओवर कॉन्फिडेंट्स के बारे में जिसकी वजह से टीम इंडिया का हुआ यह हाल...
these five points tells that Virat and Company lost due to overconfident
टीम इंडिया - फोटो : File
खराब स्लिप फील्डिंग
किसी भी टीम में करीब 4 से 5 खिलाड़ी ऐसे होते हैं, जो स्लिम के स्पेशलिस्ट माने जाते हैं। लेकिन मौजूदा टीम इंडिया में एक भी स्पेशलिस्ट स्लिप फील्डर नहीं है। 

इस सीरीज में हमें के एल राहुल, धवन, पुजारा, रोहित, अश्विन, मुरली विजय और कोहली को स्लिप में फील्डिंग करते हुए देखा। जबकि यकीकत यह है कि इनमें से एक भी खिलाड़ी स्लिप का फील्डर नहीं है और नतीजा दोनों टेस्ट में किसी न किसी अफ्रीकी बल्लेबाजों को अतिरिक्त मौका मिला। 

 
these five points tells that Virat and Company lost due to overconfident
टीम इंडिया - फोटो : File
मौके गंवाए
जीतनी भी टीमें इतिहास में टॉप पर रही हैं, उनकी सबसे खास बात यह रही है कि वह कभी भी अपने प्रतिद्वदी को मैच में वापसी का मौका नहीं देती थी। उदाहरण के तौर पर 70 और 80 के दौर पर वेस्टइंडीज और उसके बाद 90 के दौर पर ऑस्ट्रेलिया टीम इसी रणनीति के तहत खेला करती थी।

कभी किसी मैच में अगर वह गलती करती भी तो मैच में वो जरूर मजबूत वापसी करके मैच का रूख पल्ट दिया करती थी। लेकिन बात करें मौजूदा नंबर वन टेस्ट टीम भारत की बात करें उसमें वह बात नजर नहीं आती है। 

दोनों टेस्ट में टीम इंडिया को जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी ने अपनी गेंदबाजी से कई मौके दिलाए, लेकिन एक बार फिर कोहली एंड कंपनी उसे भुना पाने में नाकाम रही। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
these five points tells that Virat and Company lost due to overconfident
विराट कोहली - फोटो : File
अत्यधिक आक्रामकता
इस पूरी सीरीज में कप्तान कोहली ने लगातार जो काम किया है, वह है अत्यधिक आक्रमकता। कोहली ने मैदान और इंटरव्यू दोनों जगह पर अत्यधिक आक्रामकता दिखाई है। अच्छा होता अगर टीम इंडिया के खिलाड़ी अपने अत्यधिक आक्रामकता को बातों से कम बल्ले से ज्यादा दिखाती। 

इस सीरीज में अभी तक सिर्फ हार्दिक पांड्या ने अपने बल्ले से अत्यधिक आक्रामकता दिखाई है। उन्होंने बल्ले के अलावा गेंदबाजी से भी कमाल किया है और टीम इंडिया के दूसरे खिलाड़ियों को भी उनसे सीखना चाहिए। 
विज्ञापन
these five points tells that Virat and Company lost due to overconfident
टीम इंडिया - फोटो : File
5 बल्लेबाजों के साथ न उतरना पड़ा महंगा
कप्तान कोहली को समझना होगा कि ओवरसीज दौरे पर एक अतिरिक्त गेंदबाज लेकर ही उतरना चाहिए। कहीं न कहीं दोनों ही टेस्ट मैचों में टीम को एक अतिरिक्त तेंज गेंदबाज की कमी खली है। 6 बल्लेबाजों ने मिलकर भी टीम के स्कोर में कोई खास इजाफा नहीं किया, जिसका सीधा मलतब यह है कि यदि एक अतिरिक्त तेज गेंदबाज खेलता तो दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज उतने रन न बना पाते, जितने उन्होंने बनाए। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed