{"_id":"5b029b6b4f1c1bda408b6e7a","slug":"these-teams-have-qualified-for-the-playoffs-of-ipl-2018-see-full-schedule-of-playoff-matches","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2018: इन 4 टीमों के बीच होगी प्लेऑफ की जंग, जानें कब और कहां होंगे मुकाबले","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2018: इन 4 टीमों के बीच होगी प्लेऑफ की जंग, जानें कब और कहां होंगे मुकाबले
Tue, 22 May 2018 10:02 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 22 May 2018 10:02 AM IST
विज्ञापन
1 of 8
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
IPL 2018 अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है। बीते कुछ सीजन से यह सत्र काफी मायनों में अलग रहा। ट्रांसफर विंडो, डीआरएस जैसे कुछ नियम थे जो आईपीएल के मौजूदा सीजन में ही देखने को मिले। इसके अलावा एक और चीज आईपीएल 2018 को खास बनाती है तो वह है रोमांच। लीग मैच खत्म होने के 2 दिन पहले तक यह निश्चित नहीं था कि कौन सी 4 टीमें प्लेऑफ में पहुंचेंगी। आखिरकार रविवार को इस राज से भी पर्दा उठ गया। जानिए अगली स्लाइड में उन 4 टीमों के बारे में और शेड्यूल....
2 of 8
प्लेऑफ के लिहाज से रविवार का दिन निर्णायक रहा। मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन का सफर इस टूर्नमेंट में समाप्त हो गया। इसके साथ ही टेबल की टॉप 4 टीमें भी तय हो गईं। इसमें पहले नंबर पर सनराइजर्स हैदराबाद, दूसरे पर चेन्नई सुपरकिंग्स है। वहीं कोलकाता नाइटराइडर्स और राजस्थान रॉयल्स ने भी प्लेऑफ में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली।
3 of 8
14 मैच में 9 जीत के साथ सनराइजर्स हैदराबाद की टीम लीग मुकाबलों में टॉप पर रही। उसका नेट रनरेट +0.284 रहा। धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम को भी 9 मैच में जीत मिली। मगर नेट रनरेट के मामले में वह सनराइजर्स से पिछड़ गई, सीएसके ने +0.253 नेट रनरेट के साथ पूल टेबल पर दूसरा पोजिशन हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
प्लेऑफ में पहुंचने वाली तीसरी टीम कोलकाता नाइटराइडर्स बनी। अहम मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को रौंदते हुए उन्होंने 14 मैच में 8 जीत के साथ -0.070 के साथ क्वालिफाइ किया। इसके पहले रविवार को हुए एक अहम मैच में दिल्ली डेयरडेविल्स से हारकर मुंबई इंडियंस फिर बाद में चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों हारकर किंग्स इलेवन पंजाब आईपीएल से बाहर हुई।
विज्ञापन
5 of 8
इस लिहाज से 14 मैच में 7 जीत- 7 हार के साथ राजस्थान रॉयल्स प्लेऑफ में एंट्री करने वाली चौथी टीम बनी। अगली स्लाइड में जानिए कब से और कहां शुरू होंगे प्लेऑफ के मुकाबले।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।