फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इशारों-इशारों में कंगारू कप्तान टिम पेन ने ली विराट की चुटकी, डे-नाइट टेस्ट में भारत को दी चुनौती

Sun, 24 Nov 2019 06:24 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 24 Nov 2019 06:24 PM IST
विज्ञापन
Tim Paine takes cheeky dig at Virat Kohli: India can play Pink ball Test if he's in a good mood
टिम पेन और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट कप्तान टिम पेन अपनी जुबानी जंग के लिए मशहूर हैं। वह हमेशा किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। एक बार फिर वह इशारों-इशारों में भारतीय कप्तान विराट कोहली की चुटकी लेते हुए भारत को डे-नाइट टेस्ट में चुनौती देने को लेकर सुर्खियों में हैं।


 

Tim Paine takes cheeky dig at Virat Kohli: India can play Pink ball Test if he's in a good mood
aus vs pak

दरअसल, हुआ यूं कि, ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट में पाकिस्तान को पारी और पांच रन से हरा दिया। यह पाकिस्तान की ऑस्ट्रेलिया में लगातार 13वीं हार है। 1999 के बाद से पाकिस्तानी टीम ऑस्ट्रेलिया में जीत तो दूर कोई टेस्ट ड्रॉ भी नहीं करा पाई है। बता दें कि ब्रिस्बेन के गाबा पर ऑस्ट्रेलिया ने 1988 के बाद से कोई मुकाबला नहीं हारा है।

Tim Paine takes cheeky dig at Virat Kohli: India can play Pink ball Test if he's in a good mood
tim paine

जीत के बाद के जब कंगारू कप्तान पेन से पूछा गया कि क्या ऑस्ट्रेलिया अगले साल भारत के खिलाफ गाबा में खेलेगी। इस पर उन्होंने कहा, 'हां, ठीक है, हम निश्चित रूप से कोशिश करेंगे। हमें इसके लिए विराट के पीछे भागना पड़ेगा, हमें निश्चित रूप से किसी न किसी स्तर पर उससे जवाब मिलेगा। यह वह जगह है जहाँ हम अपनी समर की शुरुआत करना पसंद करते हैं, और सिर्फ पिछली समर में ही नहीं हो पाया।' ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पेन ने आगे कहा, 'अगर विराट कोहली अच्छे मूड में हुए तो या पिंक बॉल टेस्ट भी हो सकता है।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Tim Paine takes cheeky dig at Virat Kohli: India can play Pink ball Test if he's in a good mood
virat kohli tim paine

बता दें कि भारतीय टीम को अगले साल ऑस्ट्रेलिया का दौरा करना है। टीम इंडिया के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कड़ी टक्कर की उम्मीद जताई जा सकती है। टीम इंडिया ने पिछले दौरे पर चार मैचों की सीरीज को 2-1 से अपने नाम की थी। 

विज्ञापन
Tim Paine takes cheeky dig at Virat Kohli: India can play Pink ball Test if he's in a good mood
डेविड वॉर्नर - फोटो : सोशल मीडिया

हालांकि, उस सीरीज में डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा नहीं थे। ये दोनों खिलाड़ी इस वक्त अपने शानदार फॉर्म में हैं। हाल ही में वॉर्नर ने बैन के बाद अपना पहला शतक पाकिस्तान के खिलाफ जड़ा था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed