भारतीय कप्तान विराट कोहली पिता बनने के बाद से कुछ बदले-बदले नजर आ रहे हैं। क्रिकेट के मैदान में हमेशा आक्रामक रहने वाले विराट अब बेहद शांत दिखने लगे हैं, इसका एक नजारा चेन्नई टेस्ट के पहले दिन देखने को मिला था जब उन्होंने दर्द से कराह रहे रूट की मदद की थी। अब दूसरे दिन भी विराट ने अपने एक कदम से सबका दिल जीता।
VIDEO: पिता बनने के बाद मैदान पर बदले विराट, लगातार दूसरे दिन जीता दिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विराट ने इंग्लैंड के कप्तान जो रूट के आउट होने पर आगे बढ़कर उनसे हाथ मिलाया और उनकी पीठ थपथपाई। कमेंटेटर ने भी उनकी इस पहल की सराहना की। आप सोच रहे होंगे कि ऐसा तो सभी करते हैं, विराट ने नया क्या किया। आइए हम आपको विराट के उस व्यवहार को याद दिलाते हैं जो उन्होंने रूट के आउट होने पर इंग्लैंड में किया था।
🤝#INDvENG pic.twitter.com/WlYzJ98qwt
— BCCI (@BCCI) February 6, 2021
भारतीय टीम 2018 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच खेल रही थी और रूट अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे। लेकिन विराट ने उन्हें अपने डायरेक्ट थ्रो से रनआउट कर पवेलियन भेज दिया और इसके बाद उन्होंने माइक ड्रॉप सेलिब्रेशन कर रूट को चिढ़ाया था। लेकिन इस बार विराट ने उसके विपरीत अब उसी खिलाड़ी की पहले स्ट्रेचिंग में मदद की और दूसरे दिन आउट होने के बाद दोहरे शतक की बधाई देते दिखे।
बता दें कि भारत और इंग्लैंड के बीच चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में मेहमान टीम ने अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। कप्तान जो रूट के दोहरे शतक और स्टोक्स-सिबले के अर्धशतकीय पारियों की मदद से पहली पारी में 500 से अधिक रन बना लिए हैं। मैच का दूसरा दिन पूरी तरह से जो रूट के नाम रहा, उन्होंने भारतीय कप्तान विराट कोहली और गेंदबाजों को खूब परेशान किया और जमकर रन बटोरे। हालांकि उन्हें नदीम ने 218 रन पर अपना शिकार बनाया।