Hindi News
›
Photo Gallery
›
Cricket
›
Cricket News
›
IND vs ENG, 1st Test: Joe Root scores double century in chennai test against India, broke Inzamam-Gavaskars record
{"_id":"601e57a68ebc3ed285261fbd","slug":"ind-vs-eng-1st-test-joe-root-scores-double-century-in-chennai-test-against-india-broke-inzamam-gavaskars-record","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"INDvENG: रूट ने 100वें टेस्ट में ठोका दोहरा शतक, दिग्गजों को पछाड़ा, लगाई रिकार्ड्स की झड़ी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
INDvENG: रूट ने 100वें टेस्ट में ठोका दोहरा शतक, दिग्गजों को पछाड़ा, लगाई रिकार्ड्स की झड़ी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: Rajeev Rai
Updated Sat, 06 Feb 2021 02:17 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
जो रूटूै
- फोटो : twitter@ICC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत और इंग्लैंड के बीच चेन्नई में चल रहे पहले टेस्ट मैच में जो रूट एक के बाद एक रिकॉर्ड तोड़ते जा रहे हैं। इंग्लैंड के कप्तान की बल्लेबाजी के आगे भारतीय गेंदबाजों ने पूरी तरह से घुटने टेक दिए। इससे पहले कि रूट आउट होते, उन्होंने अपने टेस्ट करियर का 100वां टेस्ट मैच खेलते हुए साल का दूसरा और करियर का पांचवां दोहरा शतक जड़ दिया।
2 of 6
जो रूट
- फोटो : twitter@ICC
चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में 30 वर्षीय बल्लेबाज ने रनों के मामले में कई दिग्गजों को पछाड़ दिया है। रूट अब अपने 100वें टेस्ट मैच में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने यहां 218 रन बनाए। इस मामले में रूट ने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम उल-हक के 16 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया। इंजमाम ने 2004/05 में भारत के खिलाफ ही बंगलूरू में अपने 100वें टेस्ट में 184 रनों की पारी खेली थी।
3 of 6
जो रूट
- फोटो : सोशल मीडिया
रूट ने अपने टेस्ट करियर का पांचवां दोहरा शतक लगाया और सर्वाधिक दोहरे शतक के मामले में राहुल द्रविड़, एलिस्टर कुक और ग्रीम स्मिथ की बराबरी कर ली। रूट अब सर्वाधिक दोहरा शतक लगाने वाले इंग्लैंड के दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। इस मामले में वाली हैमंड सात दोहरे शतक के साथ उनसे ऊपर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
जो रूट
- फोटो : social media
रूट ने चेन्नई में बतौर कप्तान बड़ी पारी खेलने के मामले में दिग्गज सुनील गावस्कर को पछाड़ दिया। गावस्कर ने 1980 में यहां 166 रन बनाए थे जबकि रूट ने 218 रन बनाए। हालांकि चेन्नई में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड अभी भी पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नाम दर्ज है। उन्होंने 2013 में यहां 224 रनों की पारी खेली थी।
विज्ञापन
5 of 6
जो रूट
- फोटो : सोशल मीडिया
इंग्लैंड के इस कप्तान ने चेन्नई में दोहरा शतक ठोकने के साथ ही एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली। वे अब इंग्लैंड की तरफ से भारत में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले माइक गैटिंग ने 1984/85 में 207 रनों की पारी खेली थी।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।