सब्सक्राइब करें

ICC की टेस्ट रैंकिंग में स्मिथ को पछाड़कर विराट फिर से बने नंबर एक, वॉर्नर ने भी लगाई लंबी छलांग

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 04 Dec 2019 01:47 PM IST
विज्ञापन
Virat kohli backs as number 1 in ICC test ranking steve smith moves to 2nd rank
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में एक बार फिर से विराट कोहली नंबर एक पर काबिज हो गए हैं। खिलाड़ियों की नई रैंकिंग में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली 928 अंकों के साथ फिर से शीर्ष स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ को पीछे छोड़कर अपनी बादशाहत बना ली है। पाकिस्तान के खिलाफ कुछ खास कमाल नहीं कर पाने का नुकसान स्मिथ को उठाना पड़ा है और वे अब 923 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं। 

Trending Videos
Virat kohli backs as number 1 in ICC test ranking steve smith moves to 2nd rank
स्टीव स्मिथ - फोटो : सोशल मीडिया

ऑस्ट्रेलिया-पाकिस्तान और इंग्लैंड-न्यूजीलैंड के बीच खत्म हुई सीरीज के बाद ताजा जारी रैंकिंग में बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। भारत के मयंक अग्रवाल अब टॉप-10 से बाहर हो गए हैं और 12वें स्थान पर लुढ़क गए हैं। हालांकि टॉप-10 में अभी भी भारत के तीन खिलाड़ी मौजूद हैं। भारत की तरफ से विराट जहां शीर्ष पर पहुंच गए हैं, वहीं चेतेश्वर पुजारा चौथे और अजिंक्य रहाणे छठे स्थान पर पहुंच गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Virat kohli backs as number 1 in ICC test ranking steve smith moves to 2nd rank
डेविड वॉर्नर - फोटो : सोशल मीडिया

टेस्ट रैंकिंग में सबसे बड़ा फायदा ऑस्ट्रेलिया के तूफानी सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर को हुआ है, तिहरा शतक सहित दो मैचों में 400 से अधिक रन बनाने वाले वॉर्नर अब पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं इस लिस्ट में दोहरा शतक जड़ने वाले जो रूट सातवें और ऑस्ट्रेलिया के मार्नस लबुशाने आठवें स्थान पर पहुंच गए हैं। 

Virat kohli backs as number 1 in ICC test ranking steve smith moves to 2nd rank
pat cummins

इसके अलावा गेंदबाजों की रैंकिंग में अभी भी ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस की बादशाहत बरकरार है और वे 900 अंकों के साथ पहले पायदान पर बने हुए हैं। कमिंस के बाद रबाडा, जेसन होल्डर, नील वैग्नर और जसप्रीत बुमराह टॉप-5 में काबिज हैं। 

गेंदबाजों की लिस्ट में भी टॉप-10 में तीन भारतीय गेंदबाज शामिल हैं। भारत की तरफ से बुमराह जहां पांचवें स्थान पर हैं वहीं रविचंद्रन अश्विन और मोहम्मद शमी नौंवें और दसवें पायदान पर हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed