सितारों से सजी बैंगलोर की टीम ने अब तक इंडियन टी-20 लीग का कोई खिताब नहीं जीता है। इस सीजन में भी कप्तान कोहली के नेतृत्व वाली इस टीम ने अपने चारों मुकाबले गंवाए हैं। हालांकि इस टीम के फैन फॉलोइंग दूसरी सभी टीमों से काफी ज्यादा है। इसका सबूत खुद एक फैन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर दिया है।
IPL में मिल रही जान से मारने की धमकी, कप्तान कोहली के फैन हो रहे बेकाबू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल बैंगलोर की लगातार हार से उसके फैन काफी नाराज और परेशान हैं। ऐसे में बैंगलोर के एक बेकाबू प्रशंसक ने कमेंटेटर और न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर साइमन डुल को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी तक डे डाली।
फैन ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, 'आगे से जो भी कहो उसका ध्यान रखना। आरसीबी ऐसी टीम नहीं है जो हार स्वीकार करती है इसलिए अपनी हद में रहो। आगे से ऐसा कमेंट मत करना। अगर ऐसा करोगे तो मारे जाओगे।'
हालांकि यह पता नहीं चल पाया है कि डुल ने ऐसा क्या कहा कि फैन ने उन्हें धमकी दी। बता दें कि कमेंटेटर साइमन डुल खुद टि्वटर पर यह पोस्ट शेयर किया है। डुल ने फैन से कहा कि इतना दिल पर ना लें। यह सिर्फ एक खेल है। डुल ने लिखा, 'साफ दिख रहा है कि धर्मिश मुझ से खुश नहीं है। पता नहीं मैंने ऐसा क्या कहा लेकिन जान से मारने की धमकी, सच में? दोस्त यह केवल एक क्रिकेट का मैच ही तो है। मस्त रहो।'
Clearly Dharmish is not happy with me @cricbuzz. Not sure what I said but a Death threat, Really.? It’s only a game of cricket Mate. Chill out.. @ipl pic.twitter.com/6XHkPCw1le
साइमन डुल की गिनती सम्मानित कमेंटेटर्स में होती है। वे लंबे समय से इस फील्ड में हैं और उनके कमेंट्स श्रोताओं व दर्शकों को मैच से जोड़े रखते हैं। हालांकि फैन की इन धकमियों का जवाब डुल ने बड़े प्रेम से दिया है।