एक तरफ जहां टीम इंडिया बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू टी-20 सीरीज में व्यस्त हैं तो दूसरी ओर कप्तान विराट कोहली क्रिकेट के तनाव और स्टेडियम की शोरगुल से दूर प्रकृति की गोद में समय बीता रहे हैं। एक्ट्रेस पत्नी अनुष्का के साथ चीकू इन दिनों भूटान में छुटि्टयां मना रहे हैं। 5 नवंबर को अपना 31वां जन्मदिन मनाने से एक रोज पहले से ही विरुष्का यहां समय गुजार रहे हैं।
दुनिया से दूर हिमालय की गोद में पत्नी अनुष्का का हाथ थामे दिखे विराट, देखें छुट्टियों की PHOTOS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय कप्तान ने गुरुवार सुबह अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अनुष्का के साथ दो तस्वीरें शेयर कीं। बर्फीले पहाड़ों के बीच एक शांत सी झील के सामने यह कपल वक्त गुजार रहे हैं। एक फोटो में दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे दिख रहे हैं तो दूसरी फोटो में चेहरे पर ताजगी और प्रकृति का सानिध्य दोनों साफ तौर पर देखा जा सकता है। इस तस्वीर के कैप्शन में विराट लिखते हैं, 'जब आपको प्रकृति की सुंदरता के करीब आने का मौका मिलता है, तो विचार समाप्त हो जाते हैं और आप सिर्फ मौजूदा पल के साथ हो जाते हैं। ईश्वरीय ऊर्जा के साथ विलीन हो जाते हैं। आभारी ❤️😇
When you get a chance to come close to the beauty of nature, thoughts cease and you become one with the moment and merge with the divine energy. So grateful ❤️😇 pic.twitter.com/D9x6gzDFfj
इससे पहले भी यह कपल अपने भूटान यात्रा की हर फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करते आया है। अनुष्का ने तस्वीरों के माध्यम से ही विराट को जन्मदिन की बधाई भी दी थी। उन्होंने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा था, 'यह मेरे ऊपर आशीर्वाद है। मेरा दोस्त, मेरा विश्वासपात्र, मेरा एक सच्चा प्यार। मुझे विश्वास है कि आप हमेशा अपने रास्ते में आगे बढ़ते रहेंगे। आपकी करुणा ही आपको एक अच्छा लीडर बनाती है और मैं प्रार्थना करती हूं कि आपके पास यह चीज हमेशा रहे । हैप्पी बर्थडे माय लव'।
This one is my blessing. My friend, My confidante, My one true love.
I hope you find the light guiding your path always and may you choose to do the right thing every time. pic.twitter.com/O91mw2kMHY
एक फोटो में अनुष्का-विराट दीये जलाते नजर आ रहे थे। वहीं दूसरी तस्वीर में दोनों साथ में लंच करते दिखे। तस्वीरों से जाहिर है कि दोनों भूटान में खूब एन्जॉय। सोमवार को भी अनुष्का शर्मा ने भूटान ट्रिप की कुछ तस्वीरें शेयर की थी।
उन्होंने तस्वीरों के द्वारा बताया कि कैसे वो ट्रैकिंग के बीच रुक कर एक गाय के बच्चे को चारा डाला। साथ ही उसके मालिक ने विराट और अनुष्का को घर पर चाय पिलाई। जन्मदिन से एक दिन पहले यानी चार तारीख को भी अनुष्का ने एक में बताया था कि वो लोग हमारे बारे में कुछ नहीं जानते थे। उन्हें बस इतना पता था कि हम दो थके हुए ट्रैकर्स हैं। ये सब बहुत-बहुत खास था।