{"_id":"5b430bdf4f1c1b0b278b5593","slug":"virat-kohli-praises-hardik-pandya-after-historic-series-win-against-england","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रोहित शर्मा नहीं बल्कि विराट कोहली की नजर में इस खिलाड़ी ने दिलाई जीत, जमकर की तारीफ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
रोहित शर्मा नहीं बल्कि विराट कोहली की नजर में इस खिलाड़ी ने दिलाई जीत, जमकर की तारीफ
Mon, 09 Jul 2018 01:48 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली
Updated Mon, 09 Jul 2018 01:48 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इंग्लैंड को उन्हीं के घर में धूल चटाते हुए टीम इंडिया ने तीन मैच की टी-20 सीरीज में ऐतिहासिक जीत दर्ज की। सीरीज का आखिरी टी-20 मैच ब्रिस्टल में रविवार को खेला गया। 199 रन के लक्ष्य को बौना साबित करते हुए भारत ने आठ गेंद शेष रहते ही 7 विकेट से जीत दर्ज की। मैच के बाद विराट कोहली ने हार्दिक पांड्या की जमकर तारीफ की।
2 of 5
कोहली ने कहा कि, 'पांड्या काफी शानदार ऑलराउंडर हैं। वह अपने गेंद और बल्ले की क्षमता से आत्मविश्वास से लबरेज हैं। पहले ओवर में छक्के चौके खाने के बाद उन्होंने जिस तरह से वापसी की वह काबलि-ए-तारीफ है। उनका ऑलराउंड प्रदर्शन बेहतरीन रहा।
3 of 5
आगे बात करते हुए कोहली कहते हैं कि, 'ईमानदारी से कहूं तो गेंदबाजों के लिए मुश्किल था। पिच वाकई काफी सपाट थी। बल्लेबाजों के तौर पर हमें काफी मजा आया। उन्होंने 200 रन बनाए और हम वहां पहुंच गए और हमारे पास कई गेंदें भी बच गईं। यह कहना ठीक न होगा कि हम एक और गेंदबाज के साथ खेलते तो अच्छा होता, हमारे लड़के काफी बढ़िया खेले। हम इस तरह से जारी रहेंगे और प्रयोग करते रहेंगे। मैदान पर हमारी उर्जा और नजरिया अच्छा था। दौरे की शुरुआत में सीरीज जीतना बढ़िया अहसास था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
इस सीरीज में टीम इंडिया ने पहले मैच में 8 विकेट से जीत हासिल की थी जिसके बाद इंग्लैंड ने वापसी करते हुए दूसरे मैच में 5 विकेट से जीत पाई थी। इस तरह से सीरीज का यह मैच फाइनल की तरह खेला गया। अब भारत को 12 जुलाई से इंग्लैंड के साथ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। इसके बाद टीम इंडिया को 1 अगस्त से इंग्लैंड के ही खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज भी खेलना है।
विज्ञापन
5 of 5
टीम की जीत में रोहित के शतक के अलाना हार्दिक पांड्या को दोहरा प्रदर्शन और टीम के कप्तान विराट कोहली की शानदार 43 रनों की पारी का भी अहम योगदान रहा। हार्दिक ने पहले गेंदबाजी में 34 रन दे कर 4 विकेट लिए फिर 14 गेंदों पर 33 रनों की शानदार पारी भी खेली।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।