फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli returns to Ranji Trophy, in Delhi team vs Railways Ayush Badoni Captain, Playing 11 Results

Ranji Trophy: कोहली की रणजी में वापसी, आयुष बडोनी की कप्तानी वाली दिल्ली की टीम में शामिल, रेलवे से मैच जारी

Thu, 30 Jan 2025 11:09 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 30 Jan 2025 11:09 AM IST
सार

विराट के लिए बडोनी अपने नंबर चार के स्थान को छोड़ने जा रहे हैं। बडोनी कहते हैं कि विराट अपने नियमित नंबर चार के स्थान पर खेलेंगे। उन्होंने हमसे सकारात्मक रहने और खुद को आत्मविश्वास के साथ व्यक्त करने को कहा है।

विज्ञापन
Virat Kohli returns to Ranji Trophy, in Delhi team vs Railways Ayush Badoni Captain, Playing 11 Results
विराट कोहली - फोटो : BCCI

विस्तार

रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा के बाद अब विराट कोहली की भी रणजी ट्रॉफी में वापसी हुई है। वह 4468 दिन बाद कोई रणजी मैच खेल रहे हैं। उन्हें रेलवे के खिलाफ आखिरी दौर के मुकाबले में दिल्ली की प्लेइंग-11 में शामिल किया गया है। हालांकि, वह आयुष बडोनी की कप्तानी में खेल रहे हैं। कोहली ने पिछला रणजी मैच 2-5 नवंबर 2012 को खेला था। तब वह उत्तर प्रदेश के खिलाफ मुकाबले में दिल्ली की टीम का हिस्सा रहे थे। उनकी करीब 12 साल, दो महीने और 24 दिन बाद दिल्ली की टीम में वापसी हुई है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में दिल्ली के कप्तान बडोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।
विज्ञापन

दोनों टीमें
रेलवे: अंचित यादव, विवेक सिंह, सूरज आहूजा (कप्तान), उपेन्द्र यादव (विकेटकीपर), मोहम्मद सैफ, भार्गव मेराई, कर्ण शर्मा, राहुल शर्मा, हिमांशु सांगवान, अयान चौधरी, कुणाल यादव।

दिल्ली: अर्पित राणा, सनत सांगवान, विराट कोहली, यश ढुल, आयुष बडोनी (कप्तान), प्रणव राजुवंशी (विकेटकीपर), सुमित माथुर, शिवम शर्मा, नवदीप सैनी, मनी ग्रेवाल, सिद्धांत शर्मा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लय हासिल करने उतरेंगे कोहली
इंग्लैंड के खिलाफ छह फरवरी से शुरू होने जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज और चैंपियंस ट्रॉफी से पहले विराट कोहली के पास इस मैच के जरिये अपनी पुरानी लय हासिल करने का सुनहरा मौका है। ऑस्ट्रेलिया में करारी हार के बाद बीसीसीआई ने सभी क्रिकेटरों का घरेलू क्रिकेट में खेलना अनिवार्य कर दिया था। हालांकि विराट सौराष्ट्र के खिलाफ रणजी मैच में नहीं खेले, लेकिन उन्होंने रेलवे के खिलाफ अपने उपलब्ध बताया। दिल्ली के कप्तान बडोनी ने मैच से पहले कहा था कि वह विराट के खिलाफ आईपीएल में खेले हैं, लेकिन यह उनके लिए सम्मान की बात है कि उनकी कप्तानी में पिछले मैच में ऋषभ पंत और अब विराट खेलने जा रहे हैं। इसके अलावा केएल राहुल को हरियाणा के खिलाफ रणजी मैच में कर्नाटक की टीम में शामिल किया गया है। यह मैच बंगलूरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। 
विज्ञापन

नंबर चार पर खेलने उतरेंगे कोहली
विराट के लिए बडोनी अपने नंबर चार के स्थान को छोड़ने जा रहे हैं। बडोनी कहते हैं कि विराट अपने नियमित नंबर चार के स्थान पर खेलेंगे। उन्होंने हमसे सकारात्मक रहने और खुद को आत्मविश्वास के साथ व्यक्त करने को कहा है। अरुण जेटली स्टेडियम की पिच हरी घास दिखाई दे रही है। विराट अगर इस मैच में रन बनाने में सफल रहते हैं तो चैंपियंस ट्रॉफी से पहले उनका इस रणजी मैच में खेलने का मकसद सफल हो जाएगा। रेलवे की टीम में लेग स्पिनर कर्ण शर्मा भी हैं, जिन्होंने कोहली की कप्तानी में 11 साल पहले एडिलेड में टेस्ट खेला था। यह वही टेस्ट था, जिसमें कोहली ने पहली बार टेस्ट में भारत की कप्तानी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed