फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli Viral Post: Virat Kohli Perspective Picture went viral before the third ODI, gave a befitting reply to the critics

Virat Kohli Viral Post: तीसरे वनडे से पहले वायरल हुई विराट कोहली की यह तस्वीर, आलोचकों को दिया करारा जवाब

Sat, 16 Jul 2022 04:04 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 16 Jul 2022 04:04 PM IST
सार

इंग्लैंड दौरे पर अब तक कोहली ने 11, 20, 1, 11 और 16 के स्कोर बनाए हैं। ऐसे में उनकी फॉर्म पर खूब सवाल भी उठ रहे हैं। हालांकि, विराट ने शनिवार को अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट से आलोचकों को करारा जवाब दिया है। 

विज्ञापन
Virat Kohli Viral Post: Virat Kohli Perspective Picture went viral before the third ODI, gave a befitting reply to the critics
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत के दिग्गज बैटर विराट कोहली फिलहाल रन बनाने के लिए जूझ रहे हैं। इंग्लैंड के मौजूदा दौरे पर वह कुछ खास नहीं कर सके हैं। इंग्लैंड दौरे पर अब तक कोहली ने 11, 20, 1, 11 और 16 के स्कोर बनाए हैं। ऐसे में उनकी फॉर्म पर खूब सवाल भी उठ रहे हैं। हालांकि, विराट ने शनिवार को अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट से आलोचकों को करारा जवाब दिया है। 
विज्ञापन

विराट ने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक प्रेरणादायक संदेश साझा किया। कोहली इस पोस्ट में एक पंखनुमा आकृति के सामने बैठे हुए हैं। उस तस्वीर पर एक मैसेज भी लिखा हुआ है। उस पर लिखा है- ''क्या होगा अगर मैं गिर गया ... ओह, लेकिन मेरे प्रिय, क्या हुआ अगर तुम उड़ गए।'' इसके कैप्शन में कोहली ने लिखा- परिप्रेक्ष्य। 

View this post on Instagram

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli)

विज्ञापन
विज्ञापन

कोहली ने इस संदेश को अपने निजी जीवन से जोड़ा है। जिसका मतलब है कोहली फिलहाल बुरे फॉर्म में हैं और उन पर टीम से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। हालांकि, कई पूर्व क्रिकेटरों का मानना है कि अभी भी कोहली में काफी क्रिकेट बाकी है और वह वापसी कर सकते हैं। खुद कोहली ने भी यही मैसेज देने की कोशिश की है।
विज्ञापन

इस पोस्ट पर इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज केविन पीटरसन ने रिएक्ट भी किया है। उन्होंने कमेंट करते हुए लिखा- आप अपना क्रिकेट खेलें विराट कोहली। लोग केवल उसका सपना देख सकते हैं जो आपने क्रिकेट में कर दिखाया है। इसके अलावा बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी ने भी कमेंट करते हुए दिल का इमोजी बनाया है। इसके अलावा पत्नी अनुष्का शर्मा ने भी इस पोस्ट पर रिएक्ट किया है।

कोहली अब इंग्लैंड के खिलाफ रविवार को खेले जाने वाले तीसरे वनडे में नजर आ सकते हैं। यह मैच मैनचेस्टर में खेला जाएगा। भारत ने पहला वनडे 10 विकेट से जीता था, जबकि दूसरे वनडे में इंग्लैंड से 100 रन से हार मिली। तीसरा मुकाबला निर्णायक होगा। फैन्स कोहली से बड़े स्कोर की उम्मीद कर रहे होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed