{"_id":"5f2f93298ebc3e411324b389","slug":"vivo-dropping-out-as-ipl-title-sponsor-just-a-blip-not-a-crisis-says-sourav-ganguly","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"BCCI प्रमुख गांगुली बोले- VIVO का IPL से निलंबन मामूली झटका, वित्तीय संकट की स्थिति नहीं","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
BCCI प्रमुख गांगुली बोले- VIVO का IPL से निलंबन मामूली झटका, वित्तीय संकट की स्थिति नहीं
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rohit Ojha
Updated Sun, 09 Aug 2020 12:17 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
सौरव गांगुली
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सत्र से चीनी कंपनी वीवो को टाइटल प्रायोजक से हटाए जाने के बाद पहली बार बीसीसीआई प्रमुख सौरव गांगुली ने इस मामले पर बात की है। गांगुली ने वीवो के निलंबन को सिर्फ एक मामूली झटका बताया है। बोर्ड प्रमुख ने इस बात को भी खारिज कर दिया कि आईपीएल के प्रायोजक रहे वीवो के निलंबन से वित्तीय संकट की स्थिति पैदा हो सकती है। आईपीएल का 13वां सत्र 19 सितंबर से यूएई में खेला जाएगा।
2 of 4
आईपीएल 2020
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत और चीन के बीच सीमा पर जारी तनाव के चलते भारत में चीनी उत्पादों के बहिष्कार की मांग तेज हो गई है। बोर्ड पर भी वीवो के साथ अपने करार को खत्म करने के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा था। इसके चलते बोर्ड को यह फैसला लेना पड़ा। गांगुली ने शनिवार को एक वेबिनार के दौरान कहा कि मैं इसे वित्तीय संकट नहीं कहूंगा। यह केवल एक छोटा सा झटका है।
3 of 4
आईपीएल
- फोटो : IPL twitter
उन्होंने कहा कि बीसीसीआई की नींव बहुत मजबूत है। खेल, खिलाड़ी और पुराने प्रशासकों ने इसे इतना मजबूत बना दिया है कि बीसीसीआई इस तरह की स्थितियां संभालने में सक्षम है। गांगुली ने कहा कि बीसीसीआई के पास इस प्रकार की परिस्थितियों के लिए हमेशा प्लान बी होता है। आप पहले से ही स्थिति को भांपकर अपने सारे विकल्प खुले रखते हैं। समझदार लोग, ब्रांड और बड़ी कॉरपोरेट कंपनियां ऐसा करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
आईपीएल 2020
- फोटो : सोशल मीडिया
वीवो ने 2018 से 2022 तक पांच साल के लिए 2199 करोड़ रुपये (प्रत्येक वर्ष करीब 440 करोड़ रुपये) में आईपीएल प्रायोजन अधिकार हासिल किए थे। सालाना वीवो प्रायोजन राशि का आधा हिस्सा आठ फ्रेंचाइजी में बराबर बराबर बांटा जाता है जो 27.5 करोड़ रुपये तक आता है। दोनों पक्षों ने इस सत्र के लिए आपसी रजामंदी से अलग होने की योजना बनाई।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।